अनुमंडल मुख्यालय में गरीबों के बीच बंटे गर्म कपड़े
सिमरिया के बनहे पंचायत में रविवार को मुखिया सुधीर सिंह ने पांच सौ गरीबों और वृद्धों के बीच कंबल बांटे। उन्होंने बताया कि हर वर्ष इस तरह का वितरण किया जाता है ताकि ठंड से असहाय लोग प्रभावित न हों। योजना का लाभ लेने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।

सिमरिया प्रतिनिधि। अनुमंडल मुख्यालय के अधीन आने वाले सिमरिया के बनहे पंचायत के विभिन्न गांवों में रविवार को कंबल बांटे गए। पंचायत के मुखिया सुधीर सिंह ने बनहे पंचायत के सिमरिया, टिकुलिया, बनहे, गोवा और हर्षनाथपुर में पांच सौ गरीबों और वृद्धों के बीच कंबल का वितरण किया।इस मौके पर उन्होंने कहा कि हर वर्ष गरीब और असहाय परिवारों के बीच कंबल का वितरण किया जाता है।ठंड किसी असहाय को सताए नहीं यही इसका मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि अगर कुछ परिवार इस योजना का लाभ नहीं ले सके हैं तो उन तक भी मदद पहुंचाई जाएगी। बहरहाल इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग इस योजना का लाभ लेने पहुंचे थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




