
सूर्या हांसदा का फर्जी इनकाउंटर के विरोध में भाजपा ने किया प्रखंड मुख्यालय में आक्रोश प्रदर्शन
सूर्या हांसदा का फर्जी इनकाउंटर के विरोध में भाजपा ने किया प्रखंड मुख्यालय में आक्रोश प्रदर्शनसूर्या हांसदा का फर्जी इनकाउंटर के विरोध में भाजपा ने कि
चतरा हिन्दुस्तान प्रतिनिधि सदर प्रखंड कार्यालय के समक्ष गुरुवार को भाजपा ने एक दिवसीय धरना दिया। यह धरना सूर्या हांसदा को घर से उठाकर फर्जी इनकाउंटर कर मुड़भेड़ का रूप देने के विरोध मे किया गया था। भारतीय जनता पार्टी ने इस फर्जी इनकाउंटर के खिलाफ में भाजपा ने एक दिवसीय आक्रोश प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सह मुख्यालय प्रभारी भाजपा जिला मंत्री चम्पा सबरी, विशिष्ट अतिथि प्रदीप रावत गोबिंद राम शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सुबोध सिंह गुडू, ने किया तथा मंच संचालन ग्रामीण महामंत्री प्रदीप महतो ने किया। धरना कार्यक्रम में भाजपा के दर्जनों कारकर्ताओं ने हेमंत सरकार के विरोध में नारा लगा रहे थे।

सूर्या हांसदा को इंसाफ देना होगा फर्जी इनकाउंटर का सीबीआई जांच कराना होगा। झारखंड सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि चम्पा सबरी ने कहा कि झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार गूंगी बहरी हत्यारी, स्वार्थ लोलुप तथा निकम्मी सरकार है। इस अवसर पर सुजीत जयसवाल, जीतेन्द्र जैन, काली यादव, धर्मनाथ ठाकुर, प्रदीप रावत, संजय पाण्डेय, धर्मेंद्र शर्मा, सतेन्द्र सिंह, बनारस साव, बब्लू सिंह, सहित काफी संख्या में भाजपा नेता कार्यकर्ता मौजूद रहे। फोटो19- जिला मुख्यालय में धरना पर बैठक भाजपाई *-*-*-*-* हेमंत सरकार के दमनकारी नीति के विरुद्ध भाजपाइयों ने किया प्रदर्शन गिद्धौर प्रतिनिधि हेमंत सरकार के दमनकारी नीति के विरुद्ध गुरुवार को भाजपाइयों ने प्रखंड कार्यालय के समीप एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व मंडल अध्यक्ष कपिल कुमार कर रहे थे। जबकि मौके पर प्रखंड प्रभारी मृत्युंजय सिंह उपस्थित थे। प्रदर्शन के पश्चात राज्यपाल के नाम अंचल अधिकारी अनंत शयनम विश्वकर्मा को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में कहा गया की नगड़ी में रिम्स टू के निर्माण के नाम पर गरीबों से जमीन छीना जा रहा है। जबकि निर्दोष सूर्य हंसदा को साजिश के तहत सरकार के इशारे पर हत्या कर दिया गया। जो भाजपा को कतई बर्दाश्त नहीं होगा। भाजपाइयों ने सूर्या हंसदा के एनकाउंटर की सीबीआई जांच की मांग किया है। वक्ताओं ने पूरे राज्य में भय, भूख, भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। राज्यपाल से नगड़ी की जमीन को गरीबों को वापस दिलाने एवं सूर्य हंसदा के काउंटर की सीबीआई आई जांच कराने की मांग किया है। प्रदर्शन में सांसद प्रतिनिधि सत्येंद्र कुमार दांगी,अंचल व थाना के सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार कुशवाहा,भाजपा युवा मंडल अध्यक्ष बबलू कुमार साव, लखन दांगी, महादेव दांगी,अशोक कुमार गुप्ता, राकेश कुमार गुप्ता,ब्रजेश कुमार सिन्हा, संजय यादव,अमीर दांगी,सुनील कुमार राणा,सुरेश प्रसाद राणा, महेंद्र राम,कविता देवी सहित थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




