
भाजपाइयों ने जन आक्रोश धरना देकर रखी कई मांगें
भाजपाइयों ने जन आक्रोश धरना देकर रखी कई मांगें भाजपाइयों ने जन आक्रोश धरना देकर रखी कई मांगें भाजपाइयों ने जन आक्रोश धरना देकर रखी कई मांगें भाजपाइयों
लावालौंग प्रतिनिधि भारतीय जनता पार्टी लावालौंग मंडल के बैनर तले गुरुवार को एक दिवसीय जन आक्रोश धरना प्रदर्शन किया गया। मंडल अध्यक्ष शंकर साहू की अध्यक्षता और जिला सोशल मीडिया प्रभारी खगेश्वर साहू के संचालन में आयोजित इस धरना में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जुटे। धरना में वक्ताओं ने आदिवासी नेता सूर्या हांसदा की निर्मम हत्या की कड़ी निंदा करते हुए उसकी सीबीआई जांच कराने की मांग की। साथ ही रांची नगड़ी में निर्माणाधीन रिम्स-2 अस्पताल से विस्थापित हो रहे हजारों आदिवासी परिवारों को पहले स्थायी आवास उपलब्ध कराने की बात कही गई। कार्यकर्ताओं ने कहा कि विस्थापितों को उचित मुआवजा और पुनर्वास की सुविधा दिए बिना विकास कार्य अधूरा रहेगा।

इसके अलावा लावालौंग प्रखंड कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर भी भाजपा नेताओं ने सरकार को कठघरे में खड़ा किया और कहा कि आमजन को योजनाओं का लाभ बिना सुविधा शुल्क दिए नहीं मिल पा रहा है। धरना में उपस्थित नेताओं ने सरकार से मांग की कि प्रखंड स्तर पर भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया जाए और दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो। धरना कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मंडल प्रभारी एवं जिला उपाध्यक्ष बिंदेश्वरी यादव थे। मौके पर मंडल महामंत्री बिहारी भारती, भाजयुमो अध्यक्ष विवेक केशरी, विरोधी गंझु, शोभनाथ यादव, गोविंद ठाकुर, महेंद्र गंझु, रामजीत गंझु, रंजीत केशरी, अनिल केशरी, निर्मल भारती, महेंद्र साहू सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




