कमलेश अध्यक्ष और शिकुमार बने मंडल प्रतिनिधि
इटखोरी में भाजपा संगठन पर्व सम्पन्न हुआ, जिसमें कमलेश कुमार सिंह को मंडल अध्यक्ष और शिवकुमार राणा को मंडल प्रतिनिधि घोषित किया गया। पत्थलगड्डा में सतीश कुमार को दूसरी बार मंडल अध्यक्ष बनाया गया। लावालौंग में खगेश्वर साहू को युवा मंडल अध्यक्ष चुना गया। सभी नवनिर्वाचित नेताओं को बधाई दी गई।

इटखोरी, प्रतिनिधि। भाजपा के झारखण्ड प्रदेश चुनाव अधिकारी डॉ प्रदीप कुमार वर्मा के अनुमोदन पर जिला पर्यवेक्षक की सहमति के पश्चात चतरा भाजपा कार्यालय में संगठन पर्व सम्पन्न हुआ। मंडल अध्यक्ष के निर्वाचन प्रक्रिया के पश्चात कमलेश कुमार सिंह को इटखोरी मंडल अध्यक्ष व शिवकुमार राणा को मंडल प्रतिनिधि घोषित किया गया। नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों की घोषणा के मौके पर जिला अध्यक्ष रामदेव सिंह भोगता, महामंत्री डॉ मृत्युंजय सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष देवकुमार सिंह, पूर्व जिला मंत्री सतीश सिंह, मुखिया सह सांसद प्रतिनिधि रंजय भारती, निरंजन कुमार सिंह, रामाधार राम समेत अन्य का नाम शामिल है। सतीश दूसरी बार बने भाजपा केमण्डल अध्यक्ष पत्थलगड्डा में तेतरिया निवासी सह नोनगांव पंचायत के पूर्व मुखिया सतीश कुमार को दूसरी बार भाजपा मंडल अध्यक्ष बनाया गया है।
मालूम हो कि इससे पूर्व भी पत्थलगड्डा में सतीश कुमार ने मंडल अध्यक्ष के रूप में बेहतर कार्यभार संभाला था, जिसके बाद पार्टी ने अब दूसरी बार उन्हें भाजपा मंडल अध्यक्ष का भार सौंपा है। सतीश के दूसरी बार मण्डल अध्यक्ष बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं समेत कई गणमान्य लोगों ने उन्हें बधाई दिया है। खगेश्वर साहू बने लावालौंग मंडल अध्यक्ष लावालौंग में भारतीय जनता पार्टी के संगठन महापर्व को सफलतापूर्वक पूर्ण करते हुए बांदु निवासी 27 वर्षीय युवा नेता खगेश्वर साहू को लावालौंग मंडल अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। जिला चुनाव अधिकारी मनोज वाजपेई, चुनाव पर्यवेक्षिका सीमा शर्मा एवं जिला अध्यक्ष रामदेव सिंह भोगता द्वारा उन्हें मंडल अध्यक्ष घोषित किया गया। नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्ष खगेश्वर साहू वर्तमान में भाजपा के जिला सोशल मीडिया प्रभारी के दायित्व का सफलतापूर्वक निर्वहन कर रहे थे। इससे पूर्व वे पूर्णकालिक विस्तारक के रूप में राजमहल विधानसभा एवं सिमडेगा विधानसभा में संगठनात्मक कार्य कर चुके हैं। संगठन में उनके अनुभव से लावालौंग मंडल को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



