भाजपा का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया
भाजपा का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया भाजपा का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया भाजपा का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया भाजपा का स्थापना दिवस धू

चतरा प्रतिनिधि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) चतरा जिला इकाई द्वारा सोमवार को पार्टी का 47वां स्थापना दिवस उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष रामदेव सिंह भोगता ने पार्टी कार्यालय में ध्वजारोहण कर भाजपा का झंडा फहराया। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इसके बाद आयोजित बैठक में वक्ताओं ने भाजपा के गठन, विचारधारा और संगठन की मजबूती पर अपने विचार रखे। मुख्य वक्ता रजनीकांत सिन्हा ने कहा कि भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी इसलिए बनी है क्योंकि यह कार्यकर्ताओं की पार्टी है, जहां कार्यकर्ता ही इसकी असली ताकत हैं।
जिला अध्यक्ष रामदेव सिंह भोगता ने सभी कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए संगठन को और मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि 6 अप्रैल 1980 को भाजपा का गठन राष्ट्र सेवा के उद्देश्य से किया गया था। पूर्व विधायक किशुन दास ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता होना गर्व की बात है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर प्रगति कर रहा है। वहीं अशोक शर्मा ने कार्यकर्ताओं से ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करते हुए पार्टी को और ऊंचाइयों तक पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री डॉ. मृत्युंजय सिंह ने किया। मौके पर प्रदीप सिंह, विद्यासागर आर्य, कपिल पासवान, अमित साहू, दामोदर गोप सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। स्थापना दिवस के अवसर पर कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने बूथ और घरों पर भी पार्टी का झंडा फहराया। कार्यक्रम 12 अप्रैल तक चलने की जानकारी दी गई। धन्यवाद ज्ञापन विद्यासागर आर्य ने किया।फोटो 06 अप्रैल चतरा 7- जिला कार्यालय में स्थापना दिवस मनाने भाजपाई*-*-*'संकल्प, सेवा और समर्पण का प्रतीक है भाजपा का ध्वज : कमलेश सिंहइटखोरी प्रखण्ड में धूमधाम के साथ मनाया गया भाजपा का स्थापना दिवस , लगाए गए झंडेइटखोरी निज प्रतिनिधिइटखोरी प्रखण्ड में धूमधाम के साथ मनाया गया भाजपा का स्थापना दिवस । इस दौरान मण्डल अध्यक्ष कमलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पूरे प्रखण्ड में भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने अपने घरों के छत पर पार्टी के झंडे को बांधा। इस मौके पर मण्डल अध्यक्ष ने कहा कि "संकल्प, सेवा और समर्पण का प्रतीक है भाजपा का ध्वज । इस मौके जिला महामंत्री डॉ मृत्युंजय सिंह, वरिष्ठ नेता रामकुमार सिंह, महामंत्री शिवकुमार राणा, मुखिया संघ अध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि रंजय भारती, जय कुमार दास, निरंजन सिंह, रविभूषण सिन्हा, शक्ति सिंह, पंचायत समिति सदस्य रूबी देवी, सीताराम दांगी, संतोष दांगी, शंभूलाल चौरसिया, श्रीराम चौरसिया , पप्पू सिंह समेत अन्य ने पार्टी का झंडा बांधा । स्थापना दिवस के अवसर पर भाजपा नेता दिन भर उत्साह से लबरेज रहे ।फोटो 06 अप्रैल चतरा 8- स्थापना दिवस पर पार्टी के झंडे लगाते मण्डल अध्यक्ष व अन्य*-*-*-*-*विश्व की सबसे बड़ी पार्टी का गौरवशाली दिन: भाजयुमो नेता अमित कुमार साहू ने मनाया भाजपा स्थापना दिवससिमरिया निज प्रतिनिधिभारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर सिमरिया प्रखंड के सबानो निवासी और भाजपा युवा मोर्चा (भाजयुमो) के प्रदेश मंत्री अमित कुमार साहू ने अपने आवास पर पार्टी का झंडा फहराकर संगठन को नमन किया। इस मौके पर उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ खुशियाँ बांटी और उन्हें स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं।अमित कुमार साहू ने पार्टी के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि 6 अप्रैल 1980 को स्थापित हुई भारतीय जनता पार्टी आज करोड़ों कार्यकर्ताओं के कड़े संघर्ष, ईमानदारी और निष्ठा की बदौलत विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन चुकी है। उन्होंने कहा, "यह हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए एक ऐतिहासिक और गर्व का दिन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन में पार्टी ने देशहित में कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं।" इस अवसर पर उन्होंने स्थानीय कार्यकर्ताओं से भी एकजुट होकर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया।*-*-*कुंदा में भाजपा का 47वां स्थापना दिवस मनाया गयाकुंदा प्रतिनिधिकुंदा में भाजपाईयों ने 6 अप्रैल को हर्षोल्लास के साथ पार्टी का 47वां स्थापना दिवस मनाया। इस अवस पर मण्डल अध्यक्ष दिलेश्वर भोक्ता ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा के लिए राष्ट्र प्रथम, संगठन सर्वोपरि है और इसी संकल्प के साथ हम सभी मंडल के कार्यकर्ताओं को समर्पित ढंग से कार्य करना है। उन्होंने कहा कि भाजपा की विचारधारा, सेवा भाव, अंत्योदय के लक्ष्य और विकास कार्यों को घर-घर पहुँचाना है। इस अवसर पर मण्डल के सभी कार्यकर्ताओं ने बूथ और घर-घर भाजपा का भगवा ध्वज लगाकर 'मेरा परिवार, भाजपा परिवार' के संकल्प को दोहराया। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने वंदे मातरम, भारत माता की जय और शीर्ष पार्टी नेताओं के जयकारे लगाए। कार्यक्रम मे भाजपा नेता मनोज यादव, लवकुश गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, सतेंद्र सिंह,गंदौरी साव, रवि वर्मा, घनश्याम यादव, शिवनन्दन यादव,भीम महतो, महेन्दर ठाकुर, इंद्रदेव भारती समेत कई अन्य अनुपस्थित थे।फोटो 06 अप्रैल चतरा 9- कुंदा में स्थापना दिवस पर उपस्थित भाजपाई*-*-*-*पत्थलगड्डा में भाजपा का 47 वां स्थापना दिवस मनायापत्थलगड्डा प्रतिनिधिप्रखंड मुख्यालय स्थित सुभाष चौक पत्थलगड्डा में केशव भवन परिसर में भारतीय जनता पार्टी पत्थलगड्डा मंडल द्वारा सोमवार को पार्टी का 47 वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सतीश कुमार ने कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में भाजपा का झंडा फहराया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता, पार्टी के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय व डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण कर एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इस दौरान उपस्थित नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उनके विचारों को याद करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं ने अपने घरों पर पार्टी का झंडा लगाकर स्थापना दिवस का जश्न मनाया। मौके पर महामंत्री तिलेश्वर राणा, सांसद प्रतिनिधि आशीष दांगी, विद्युत विभाग सांसद प्रतिनिधि मनीष सिंह, अरबिंद ठाकुर, हरीश दांगी, ब्रजेश सिंह, चंद्रदेव दांगी, जितनारायण दांगी, मनोज गिरी, उपेन्द्र दांगी, कामेश्वर दांगी समेत कई कार्यकर्ता शामिल थे।फोटो 06 अप्रैल चतरा 10- प्रखण्ड मुख्यालय स्थित सुभाष चौक पत्थलगड्डा में भाजपा का झण्डा फहराते हुए कार्यकर्ता*-*-*-*-*-*-*-*-*-*-*-*-*-*-*-*-*-
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


