भाजपा प्रत्याशी कालीचरण सिंह ने हंटरगंज में चलाया जनसंपर्क अभियान
हंटरगंज चतरा भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी कालीचरण सिंह रविवार को दो दिवसीय दौरे पर हंटरगंज प्रखंड पहुंचे। जिन्हें प्रतापुर मोड़ पर गाजे बाजे के साथ माल...

हंटरगंज, निज प्रतिनिधि
हंटरगंज चतरा भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी कालीचरण सिंह रविवार को दो दिवसीय दौरे पर हंटरगंज प्रखंड पहुंचे। जिन्हें प्रतापुर मोड़ पर गाजे बाजे के साथ माल एवं बुके देकर स्वागत किया गया। भाजपा प्रत्याशी सबसे पहले हिरिंग गांव पहुंचे जहां उन्होंने मंदिर में पूजा अर्चना किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा उनका विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया गया।
वे हंटरगंज बाजार में पैदल जनसंपर्क अभियान चलाएं और अपने पक्ष में वोट करने की अपील। इस मौके पर पलामू प्रमंडल प्रभारी श्रीनिवास कुमार, मंडल अध्यक्ष अरुण चौरसिया, संतोष सिंह, गुंजीत कुमार सिंह, टुनटुन सिंह, अप्पू आर्या, विवेकानंद पाठक, सरदार बलवंत सिंह, धर्मेंद्र सिंह, अशोक सिंह, धनंजय सिंह, पिंटू सिंह के अलावा काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। कालीचरण सिंह ने नावाडीह पनारी, मीरपुर, जबड़ा, नावाडीह, खुट्टी केवाल खुर्द, डुमरी कला, कोबना, ऊरैली, के अलावा 28 पंचायत जनसंपर्क अभियान चलाएंगे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।