Hindi NewsJharkhand NewsChatra NewsBCA C Defeats Maa Veena Cricket Team by 18 Runs in Senior League Match
बीसीए सी ने 18 रन से मां वीणा क्रिकेट टीम को हराया

बीसीए सी ने 18 रन से मां वीणा क्रिकेट टीम को हराया

संक्षेप:

बीसीए सी ने 18 रन से मां वीणा क्रिकेट टीम को हरायाबीसीए सी ने 18 रन से मां वीणा क्रिकेट टीम को हरायाबीसीए सी ने 18 रन से मां वीणा क्रिकेट टीम को हराया

Dec 06, 2025 09:28 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चतरा
share Share
Follow Us on

गिद्धौर, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में खेले जा रहे सीनियर लीग मैच में शनिवार को बीसीए सी बनाम मां वीणा क्रिकेट टीम के बीच मैच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बीसीए सी ने 28.5 ओवर में सभी विकेट खो कर 169 रन बनाया। बीसीए सी की ओर से बल्लेबाजी करते हुए का अधिराज ने 61 गेंद में 46 रन का योगदान दिया। मां वीणा क्रिकेट टीम की ओर से गेंदबाजी करते हुए रविराज ने 4, महेंद्र ,रवि ने 2- 2 विकेट लिया। जवाबी पारी खेलने उतरी मां वीणा क्रिकेट टीम ने 23 ओवर में सभी विकेट खो कर मात्र 152 रन ही बना सकी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

मां वीणा क्रिकेट टीम की ओर से बल्लेबाजी करते हुए रवि ने 45 गेंद में 51 रन का शानदार पारी खेली। बीसी ए सी की ओर से गेंदबाजी करते हुए पीयूष ने 3 विकेट, तेजन ने 2 विकेट लिया। इस तरह से बीसीए सी ने 18 रन से मां वीणा क्रिकेट टीम को मात दिया। मैच में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर तेजन को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मसूर कॉमेडी सिवा रेड्डी के द्वारा दिया गया।मैच में अंपायर की भूमिका कमलेश कुमार एवं रिशु व स्कोरर की भूमिका अमन ने निभाई।