नाबालिग युवती को भगाने के आरोपी गिरफ्तार

Feb 07, 2026 11:19 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चतरा
share

नाबालिग युवती को भगाने के आरोपी गिरफ्तार नाबालिग युवती को भगाने के आरोपी गिरफ्तार नाबालिग युवती को भगाने के आरोपी गिरफ्तार नाबालिग युवती को भगाने के आ

नाबालिग युवती को भगाने के आरोपी गिरफ्तार

प्रतापपुर निज प्रतिनिधि प्रतापपुर थाना पुलिस गुरुवार देर शाम को नाबालिग युवती को भगाने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में चतरा जेल भेज दिया है। इस सम्बन्ध में थाना प्रभारी आलोक रंजन चौधरी ने बताया कि थाना क्षेत्र के रबदा गांव निवासी जलालू मियां के पुत्र अरबाज को एक गांव की नाबालिग युवती को 22 जनवरी 26 को बहला फुसलाकर लेकर भाग गया था।इस मामले में परिजनों ने प्रतापपुर थाना में एक लिखित आवेदन देकर युवती को अपहरण करने का मामला दर्ज कराया गया था। प्रतापपुर थाना कांड संख्या 10/26 के तहत मामला दर्ज के बाद पुलिस युवक और युवती को खोजने का प्रयास में जुट गई और युवती के साथ आरोपी युवक को 6 फरवरी को गिरफ्तार किया गया और शनिवार को उसे मेडीकल चेक अप के बाद न्यायिक हिरासत में चतरा जेल भेज दिया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।