रामेश्वर लाल खंडेलवाल विद्या मंदिर में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न
रामेश्वर लाल खंडेलवाल विद्या मंदिर में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता संपन्नरामेश्वर लाल खंडेलवाल विद्या मंदिर में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता संपन्नरामेश्

चतरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। रामेश्वर लाल खंडेलवाल विद्या मंदिर में शनिवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हो गया। प्रतियोगिता 25 फरवरी से शुरू हुआ जो 28 फरवरी तक चला। अंतिम दिन छात्र-छात्राओं ने विभिन्न खेल विधाओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया। समापन अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि स्वस्थ शरीर और सशक्त मन के लिए खेलकूद अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि योग और व्यायाम जीवन का अभिन्न हिस्सा होना चाहिए तथा खेल के माध्यम से शरीर के सभी अंगों का स्वाभाविक व्यायाम होता है, जिससे व्यक्ति दिनभर ऊर्जावान महसूस करता है। अंतिम दिन आयोजित कबड्डी, मेढ़क रेस, चॉकलेट रेस, बैलून बैलेंस रेस, भाला फेंक एवं चेयर रेस जैसे रोमांचक मुकाबलों ने सभी का ध्यान आकर्षित किया।
विभिन्न स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ‘गंगा ग्रुप’ ने बढ़त बनाई। विजेताओं में शिवम, दीपांशु, सुमित, प्रेम, गौतम, विवेक, कार्तिक, शौर्य, लकी, पीयूष, मयंक, सनी, प्रशांत, हर्ष, पुरुषोत्तम, प्रियांशु, अनिरुद्ध और प्रिंस शामिल रहे। सभी सफल प्रतिभागियों को विद्यालय प्रबंधन द्वारा पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के अंत में होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ, जहां छात्रों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर पर्व की शुभकामनाएं दीं। इसके साथ ही विद्यालय में अवकाश की घोषणा कर दी गई।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



