पांच लाख रूपये आश्वासन के बाद आठ घंटे के बाद हटा जाम
पांच लाख रूपये आश्वासन के बाद आठ घंटे के बाद हटा जामपांच लाख रूपये आश्वासन के बाद आठ घंटे के बाद हटा जामपांच लाख रूपये आश्वासन के बाद आठ घंटे के बाद ह

चतरा, संवाददाता। गिद्धौर थाना क्षेत्र के गांगपूर फुटबॉल मैदान के समीप बुधवार को एक हाईवा की चपेट में आने से बाईक सवार युवक सौरभ कुमार पांडेय की दर्दनाम मौत हो गयी थी। इससे आक्रोशित लोगों ने सदर थाना क्षेत्र के लोवागड़ा द्वार के पास शव के साथ सड़क को जाम कर दिया था। सौरभ कुमार पांडेय सदर थाना क्षेत्र के जांगी गांव के रहने वाले थे। जाम के दौरान लोग मुआवजा और नौकरी की मांग कर रहे थे। आठ घंटे तक लगा जाम के कारण कोल वाहनों की लंबी लंबी कतार लग गयी थी। बातद में पांच लाख रूपये मुआवजे के आश्वासन के बाद गुरूवार की सुबह तीन बजे जाम हटाया गया।
इस मौके पर सदर एसडीपीओ संदीप सुमन, सीओ अनिल कुमार, सदर थाना प्रभारी अवधेश कुमार सहित पुलिस बल के जवान काफी संख्या में मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


