Chatra News: कुंदा-अखरा बायपास सड़क पर वन विभाग ने काटा ट्रेंच, आवागमन बाधित ग्रामीणों में आक्रोश
Chatra News: कुंदा-अखरा बायपास सड़क पर वन विभाग ने काटा ट्रेंच, आवागमन बाधित ग्रामीणों में आक्रोशकुंदा-अखरा बायपास सड़क पर वन विभाग ने काटा ट्रेंच, आवागमन बाधित ग्रा

Chatra News: कुंदा-अखरा बायपास सड़क पर वन विभाग ने काटा ट्रेंच, आवागमन बाधित ग्रामीणों में आक्रोश कुंदा-अखरा बायपास सड़क पर वन विभाग ने काटा ट्रेंच, आवागमन बाधित ग्रामीणों में आक्रोश
कुंदा प्रतिनिधि
सड़क पर ट्रेंच काटने का विरोध
वन विभाग द्वारा अखरा-जगरनाथपुर व टिकैतबांध के मुख्य सड़क पर ट्रेंच काटे जाने का ग्रामीणों ने शनिवार को विरोध किया है.उक्त सड़क कुंदा के बायपास सड़क के नाम से जाना जाता है.ट्रेंच काटे जाने से एक दर्जन से अधिक गांव का आवागमन ठप हो गया है.लंबी दूरी तय कर लोगों को प्रतापपुर,चतरा समेत बिहार जाना पड़ रहा है.10 किमी अतिरिक्त दूरी तय कर लोग अपने गंतव्य तक पहुँच रहे हैं.स्कूली बच्चों को भी स्कूल जाने में दिक्कत हो रही है.जान जोखी में डालकर स्कूली बच्चे ट्रेंच पर लकड़ी रखकर पार कर विद्यालय पहुंच रहे हैं.ट्रेंच काटे जाने से अखरा, टिकैतबांध, टिकुलिया,पचरुखिया, नावाडीह,जगरनाथपुर,मोहनपुर,कुंदा, कुशुमभा,चुटिघाट, ककहिया समेत कई गांव के करीब पांच हजार से अधिक लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है. यहाँ तक कि जब कुंदा से प्रतापपुर मुख्य सड़क किसी कारण वश सड़क जाम हो जाती है,तब कुंदा से अखरा भाया जगरनाथपुर सड़क से ग्रामीण समेत वाहनो का आवागमन करते है.एक तरह से यह बायपास सड़क के रूप में प्रशिद्ध है. कई लोग ट्रेंच के काटे जाने के बाद भी ट्रेंच के बीच में लकड़ी रखकर जान जोखी में डालकर लोग अपना आवश्यक कार्य कर रहे है.ग्रामीणों ने बताया कि उक्त सड़क से कई पीढ़ी से गांव के लोग आवागमन करते आ रहे हैं.मनरेगा योजना के तहत मिट्टी मोरम व हार्ड सर्फेस के सड़क बनाया गया हैं। लेकिन वन विभाग द्वारा चार दिन पूर्व ट्रेंच काट कर सड़क को पूरी तरह अवरुद्ध कर दिया है.आने-जाने के लिए किसी भी तरह के कोई सुविध नहीं छोड़ा है.जिससे वाहनों को आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया है.वन विभाग ने पौधारोपण करने को लेकर ट्रेंच काटा है.ग्रामीणों ने उपायुक्त से अविलंब सड़क को वन विभाग से मुक्त कराने की मांग किया है
मुखिया से समस्या के समाधान की प्रयास
समस्या को लेकर मुखिया से मिले ग्रामीण
उक्त सभी गांव के ग्रामीणों ने सड़क पर ट्रेंच काटे जाने की सूचना कुंदा पंचायत मुखिया सह मुखिया संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार साहु को दिया मुखिया व पूर्व उपमुखिया सतेंद्र कुमार सिंह ने उक्त स्थल पर पहुँच कर देखा साथ ही समस्य को लेकर उपायुक्त, सांसद,विधायक व वन विभाग के पदाधिकारियों से मिलकर गांव में मुख्य समस्या से अवगत कराते हुए अवरुद्ध सड़क को आवागमन शुरू कराने की मांग रखेंगे।
फोटो 12 जुलाई चतरा 5- कुंदा में टें्रच काटने को लेकर विरोध करते ग्रामीण
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


