
प्रधान पुजारी पर लगा गबन का आरोप
प्रधान पुजारी पर लगा गबन का आरोपप्रधान पुजारी पर लगा गबन का आरोपप्रधान पुजारी पर लगा गबन का आरोपप्रधान पुजारी पर लगा गबन का आरोपप्रधान पुजारी पर लगा ग
हंटरगंज, निज प्रतिनिधि। जिले के अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त पर्यटन सह तीर्थ स्थल हंटरगंज के माता कौलेश्वरी मंदिर के प्रधान पुजारी मिथिलेश मिश्रा पर गबन का आरोप लगाया गया है। प्रधान पुजारी मिथिलेश मिश्रा पर मंदिर को प्राप्त राजस्व का गबन करने का आरोप कौलेश्वरी मंदिर के सहायक पुजारी ने लगाया है। इस संबंध में चतरा एसडीओ सह कौलेश्वरी प्रबंधन विकास समिति के अध्यक्ष जहूर आलम को एक आवेदन दिया गया है। जिसमें प्रधान पुजारी के द्वारा किए गए राजस्व गबन के मामले की जांच करने की मांग किया गया है। उक्त आवेदन पर संज्ञान लेते हुए एसडीओ ने हंटरगंज बीडीओ और सीओ सह कौलेश्वरी प्रबंधन समिति के सचिव रितिक कुमार को मामले की जांच करने का आदेश दिया है।
मिथिलेश कुमार मिश्रा के द्वारा कौलेश्वरी प्रबंधन समिति के कोष में श्रद्धालुओं से प्राप्त राजस्व का बंदर बांट करने का आरोप लगाया गया है। मालूम हो कि जब से मिथिलेश मिश्रा प्रधान पुजारी बने हैं। तब से कौलेश्वरी के राजस्व में काफी गिरावट आया है। जबकि कौलेश्वरी पहाड़ पर श्रद्धालुओं का आगमन पहले का अपेक्षा काफी ज्यादा बढ़ा है। ऐसे में श्रद्धालुओं का बढ़ना और राजस्व में कमी आना प्रधान पुजारी के ऊपर लगे गबन के आरोप को बल देता है। मालूम हो कि छठ पूजा के बाद कौलेश्वरी पहाड़ पर लगातार चार दिनों तक ऐतिहासिक भीड़ पूजा अर्चना के लिए पहुंचा था। कौलेश्वरी प्रबंधन समिति को काफी बेहतर राजस्व प्राप्त होने की उम्मीद थी। लेकिन श्रद्धालुओं के जन सैलाब और भीड़ के अनुपात में कौलेश्वरी प्रबंधन समिति के कोष में अपेक्षित राजस्व प्राप्त नहीं हुआ। प्रधान पुजारी मिथिलेश मिश्रा के द्वारा मंदिर को प्राप्त राजस्व में गबन करने का प्रमाण सहायक पुजारी के पास होने की बात भी बताया गया है। एसडीओ के आदेश के बाद प्रधान पुजारी पर लगे आरोपों की जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




