ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड चतराजांच में सभी नामाकन पत्र वैध, 7 निर्विरोध निर्वाचित

जांच में सभी नामाकन पत्र वैध, 7 निर्विरोध निर्वाचित

चतरा जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव के लिए किये गये नामांकन का जांच किया गया। जांच में सभी 20 नामांकन वैद्य पाया गया। स्क्रूटनी के बाद सात निर्विरोध उम्मीदवरों को निर्वाचित घोषित कर दिया गया। जिन...

जांच में सभी नामाकन पत्र वैध, 7 निर्विरोध निर्वाचित
हिन्दुस्तान टीम,चतराThu, 22 Jun 2017 12:10 AM
ऐप पर पढ़ें

चतरा जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव के लिए किये गये नामांकन का जांच किया गया। जांच में सभी 20 नामांकन वैद्य पाया गया। स्क्रूटनी के बाद सात निर्विरोध उम्मीदवरों को निर्वाचित घोषित कर दिया गया। जिन लोगों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया, उनमें कोषाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, उप कोषाध्यक्ष सूरज अग्रवाल, कार्यकारिणी जगन्नाथ पंडित, नागेंद्र अग्रवाल, अर्जुन महतो, जमाल अहमद, मुखदेव गोप शामिल हैं। चुनाव मैदान में अध्यक्ष पद पर रमेश जायसवाल और शक्ति सिंह आमने-सामने हैं। वहीं उपाध्यक्ष पद पर ओंकार नाथ सिंह और संतन जी चुनाव लड़ रहे हैं। सचिव पद के लिए सुबोध कुमार मिश्रा, अशोक साहु, अनुपम कुमार सिन्हा और ओम प्रकाश राय मैदान में है। संयुक्त सचिव के पद पर तीन उम्मीदवार खड़े है। इसमें मुकेश कुमार सिंह, दीपक तिवारी और आलमगीर शामिल हैं। आज से चुनाव की सरगर्मी तेज हो गयी। उम्मीदवार अपने अपने पक्ष में वोटर को करने में जुट गये हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें