प्रखण्ड कमिटी गठन को लेकर सम्मेलन कराने का निर्णय

Feb 01, 2026 09:42 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चतरा
share Share
Follow Us on

प्रखण्ड कमिटी गठन को लेकर सम्मेलन कराने का निर्णयप्रखण्ड कमिटी गठन को लेकर सम्मेलन कराने का निर्णयप्रखण्ड कमिटी गठन को लेकर सम्मेलन कराने का निर्णयप्र

प्रखण्ड कमिटी गठन को लेकर सम्मेलन कराने का निर्णय

सिमरिया, निज प्रतिनिधि। अखिल भारतीय तैलिक साहू समाज की बैठक रविवार को सिमरिया इंटर कॉलेज में हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रखण्ड अध्यक्ष सेवा साहू ने की। बैठक में समाज के उत्थान और विकास पर चर्चा किया गया। साथ ही समाज के लोगो को एकजुट होकर समाज के प्रति कार्य करने को कहा गया। वही समाज मे फैली कुरीतियों को दूर करने का संकल्प लिया गया। बैठक में आगामी 22 फरवरी को साहू समाज के प्रखण्ड कमिटी की गठन को लेकर पगार गांव में सम्मेलन कराने का निर्णय लिया गया। मौके पर प्रमुख रोहन साव, जिप सदस्य देवनंदन साहू, मुखिया नरेश साव, करम साव, कृष्णा साव, रमन कुमार साहू, संदीप साहू, प्रदुमन साव, सत्येंद्र आर्य, अमित साहू, ईश्वरी साव, रेणु साव, अर्जुन साव, संजय साव, कुलदीप साव, रविन्द्र साव, सत्यनारायण साव, प्रदीप कुमार, सुगन साव, पूनम देवी के अलावा पंचायत अध्यक्ष, सचिव सहित समाज के लोग उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;