अभाविप कॉलेज इकाई का गठन, संदीप यादव अध्यक्ष व लक्ष्मी कुमारी मंत्री बनीं

Mar 17, 2026 12:04 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चतरा
share

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की चतरा इकाई ने चतरा कॉलेज में नई कॉलेज इकाई का गठन किया। इस दौरान छात्र हित, शिक्षा की गुणवत्ता और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर चर्चा की गई। नए पदाधिकारियों में संदीप यादव को अध्यक्ष और लक्ष्मी कुमारी को मंत्री बनाया गया।

अभाविप कॉलेज इकाई का गठन, संदीप यादव अध्यक्ष व लक्ष्मी कुमारी मंत्री बनीं

चतरा प्रतिनिधि। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद चतरा इकाई की ओर से सोमवार को चतरा कॉलेज में कॉलेज इकाई का गठन किया। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने छात्र हित, शिक्षा की गुणवत्ता तथा राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से एसएफडी प्रांत संयोजक रोहित पांडे, पूर्व प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक शुभम कुमार, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विशाल प्रजापति व निशु कुमारी, जिला संयोजक रौनक सिंह तथा नगर मंत्री अनुराग आर्य उपस्थित थे। इस दौरान कॉलेज इकाई के नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई, जिसमें संदीप यादव को कॉलेज अध्यक्ष तथा लक्ष्मी कुमारी को कॉलेज मंत्री बनाया गया।

वहीं उपाध्यक्ष के रूप में कत्यानी कुमारी, विवेक कुमार, आलोक कुमार व पीयूष राज को जिम्मेदारी दी गई। सह मंत्री के रूप में चंद्रशेखर यादव, सेजल मित्तल, समर्थ यादव व बलभद्र पांडे को मनोनीत किया गया। सोशल मीडिया प्रभारी अभिषेक राणा तथा सह प्रभारी धीरू कुमार, शशि कुमारी व पवन कुमार बनाए गए। इसके अलावा एसएफडी प्रमुख सुदीप कुमार, एसएफएस प्रमुख विपिन साव, कला मंच प्रभारी खुशी कुमारी तथा खेलो भारत प्रमुख चंदा कुमारी को जिम्मेदारी सौंपी गई।मौके पर सुन्नी टाइगर, अर्णव श्रीवास्तव, विवेक कुमार, नीतीश युद्वंशी, अंकित कुमार, सक्षम यादव सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता एवं छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।