
ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज़ ने मौलाना महफूजुर रहमान को बनाया राष्ट्रीय सचिव
ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज़ ने मौलाना महफूजुर रहमान को बनाया राष्ट्रीय सचिवऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज़ ने मौलाना महफूजुर रहमान को बनाया राष्
पत्थलगड्डा, प्रतिनिधि। ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज़ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने संगठन को देशभर में और अधिक मज़बूत व सक्रिय बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण और दूरगामी फैसला लेते हुए मौलाना महफूजुर रहमान को राष्ट्रीय सचिव के पद पर नियुक्त किया है। इस संबंध में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष परवेज़ हनीफ ने 20 जनवरी को औपचारिक नियुक्ति पत्र जारी किया गया, जिसकी प्रति संबंधित पदाधिकारियों को भी भेज दी गई है। संगठन द्वारा जारी नियुक्ति पत्र में कहा गया है कि मौलाना महफूजुर रहमान लंबे समय से सामाजिक, शैक्षणिक और संगठनात्मक क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं और उन्हें संगठन की विचारधारा, लक्ष्य, उद्देश्यों एवं कार्यप्रणाली की गहरी समझ है।
इसी को ध्यान में रखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण राष्ट्रीय जिम्मेदारी सौंपी गई है, ताकि वे संगठन के कार्यों को नई दिशा और नई गति दे सकें। उनकी नियुक्ति पर संगठन के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी का माहौल है। झारखंड सहित देश के विभिन्न हिस्सों से उन्हें लगातार बधाइयाँ और शुभकामनाएँ मिल रही हैं। उन्हें बधाई देने वालों में संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता मौलाना रकीब, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी मौलाना सद्दाम हुसैन सहित कई वरिष्ठ राष्ट्रीय एवं प्रांतीय पदाधिकारी, समाजसेवी और बुद्धिजीवी वर्ग के लोग शामिल हैं। सभी ने उम्मीद जताई है कि उनकी नेतृत्व क्षमता और अनुभव से संगठन को राष्ट्रीय स्तर पर नई मजबूती मिलेगी। इस अवसर पर नव-नियुक्त राष्ट्रीय सचिव मौलाना महफूजुर रहमान ने संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष, केंद्रीय नेतृत्व और पूरी कार्यकारिणी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है, वे उसे एक अमानत समझकर निभाएंगे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




