टीबी बीमारी से निपटने के लिए अल्ट्रा पोर्टेबल एक्स-रे मशीन से हो रही जांच

हिन्दुस्तान, चतरा
Follow us on Google News
share

इटखोरी स्वास्थ्य केंद्र में एआई आधारित अल्ट्रा पोर्टेबल एक्स रे मशीन का उपयोग किया जा रहा है। यह तकनीक ग्रामीण क्षेत्रों में टीबी के मरीजों की पहचान में तेजी ला रही है। लगभग 100 मरीजों का जांच किया गया है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यह मशीन तुरंत प्रारंभिक रिपोर्ट प्रदान करती है, जिससे उपचार प्रक्रिया में तेजी आती है।

टीबी बीमारी से निपटने के लिए अल्ट्रा पोर्टेबल एक्स-रे मशीन से हो रही जांच

इटखोरी, निज प्रतिनिधि। टीबी से निपटने के लिए इटखोरी स्वास्थ्य केंद्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित अल्ट्रा पोर्टेबल एक्स रे मशीन का उपयोग किया जा रहा है। यह तकनीक ग्रामीण क्षेत्रों में मरीजों की समय पर पहचान कर उपचार में तेजी ला रही है। इटखोरी स्वास्थ्य केंद्र में लगभग 100 मरीजों का जांच किया गया। जांच में मुख्य रूप से यक्ष्मा विभाग से वरीय पदाधिकारी राजेश कुमार एक्सरे टेक्नीशियन मुरारी कुमार समेत अन्य ने अपनी भूमिका निभाया । इस आशय की जानकारी देते हुए चिकित्सा प्रभारी सुमित जयसवाल ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस तकनीक के उपयोग से खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में मरीजों की समय पर पहचान संभव हो पा रही है, जिससे उपचार की प्रक्रिया तेज हुई है।

यह मशीन मौके पर ही फेफड़ों की जांच कर संक्रमण के संकेतों की पहचान कर लेती है और एआई तकनीक के जरिए तुरंत प्रारंभिक रिपोर्ट उपलब्ध कराती है। संदिग्ध मरीजों को तुरंत आगे की जांच के लिए भेजा जाता है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।