
चतरा से 35 खिलाड़ी शूटिंग चैंपियनशिप के लिए बिहार रवाना
बिहार के नालंदा जिले के कल्याण बिघा शूटिंग रेंज में 9वीं ईस्ट जोन शूटिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में झारखंड, बिहार, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ और असम के निशानेबाज भाग ले...
चतरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बिहार के नालंदा जिले के कल्याण बिघा शूटिंग रेंज में इस बार 9वीं ईस्ट जोन शूटिंग चैंपियनशिप (राइफल व पिस्टल) आयोजित की जा रही है। पांच दिवसीय इस प्रतियोगिता में पूर्वी भारत के छह राज्य झारखंड, बिहार, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ और असम के निशानेबाज भाग लें रहे हैं। चतरा राइफल क्लब से कुल 35 खिलाड़ी चयनित हुए हैं, जो राइफल और पिस्टल दोनों वर्गों में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। टीम का नेतृत्व कोच व सचिव नीतीश कुमार कर रहे हैं। खिलाड़ियों में अर्नव कुमार, वैश्विक राठौर, राम कुमार, अश्विनी, अश्विन, सोनी कुमारी, मोहम्मद नौफिल रहमान, फरहान अख्तर, दर्पण कुमारी, पुष्पम राज, ऋषभ झा, चंदन कुमारी, मुस्कान कुमारी, आयुषी सिंह, यशिका किंगर, विवेक राज, सन्नी कुमार, यश राज, अनन्या स्वराज, जगेश्वर शामिल है।

कोच नीतीश कुमार ने कहा कि हमारे खिलाड़ी लगातार मेहनत कर रहे हैं। इस बार झारखंड का नाम उंचाइयों पर ले जाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




