प्रखंड के बाबा कुटी आश्रम में श्री सतनाम बापू जी का 78वीं पुण्यतिथि मनाई गई
प्रखंड के बाबा कुटी आश्रम में श्री सतनाम बापू जी का 78वीं पुण्यतिथि मनाई गई प्रखंड के बाबा कुटी आश्रम में श्री सतनाम बापू जी का 78वीं पुण्यतिथि मनाई ग

प्रतापपुर, निज प्रतिनिधि। प्रतापपुर प्रखंड अंतर्गत योगियारा पंचायत स्थित बाबा कुटी आश्रम में बुधवार को श्री सत्यनाम बापू जी का 78वीं पुण्य तिथि मनाई गई। पुण्य तिथि के मौके पर प्रदेश के पूर्व मंत्री सत्यानंद भोक्ता परिवार के साथ आश्रम में माता टेकर और सुख समृद्धि की कामना की। श्री सतनाम बापू जी का निधन आज के दिन ही 14 जनवरी 1948 को हुई थी। उनके पुन्य तिथि कार्यक्रम में झारखंड के आलावा बिहार, उत्तरप्रदेश सहित कई राज्यों से भी उनके अनुयाई आश्रम पहुंचते हैं और उनके बने समाधि पर फुल माला अर्पित कर श्रद्धांजली देते हैं। इस मौके पर 14 और 15 जनवरी यानि दो दिनों तक यहां मेला का आयोजन किया गया है।
जिसमें बच्चों के लिए खेल तमाशा और झुला आदि का व्यवस्था किया गया है। वहीं आज विशेष रूप से लंगर का व्यवस्था किया गया है। इस अवसर पर कई स्वयंसेवी संगठनों के द्वारा गरीब गुरबों और जरूरत मंदों के बीच वस्त्र और कंम्बलों का वितरण किया जाएगा।। बुधवार को भी आश्रम में आए श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया और और उपस्थित लोगों ने भोजन का भी आनंद उठाया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




