मलकपुर में फुटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन जिप उपाध्यक्ष ने किया

मलकपुर में फुटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन जिप उपाध्यक्ष ने किया

संक्षेप:

इटखोरी के मलकपुर में तूफान क्लब द्वारा 25वें फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि बिरजु तिवारी ने आयोजकों की सराहना की। इस समारोह में कई गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया और खेल प्रेमियों की...

Sep 16, 2025 01:32 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चतरा
share

इटखोरी, प्रतिनिधि। इटखोरी मलकपुर में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी तूफान क्लब मलकपुर के तत्वाधान में 5 दिवसीय दिवा- रात्रि 25 वाँ फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य आयोजन किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में जिप उपाध्यक्ष बिरजु तिवारी विशिष्ट अतिथि सिमरिया विधानसभा क्षेत्र के भावी विधायक प्रत्यासी मुकेश पासवान जिप सदस्य सरिता देवी मयुरहंड जिप सदस्य देवेंद्र चंद्रवंशी बीडीओ सोमनाथ वँकिरा समाजसेवी देवकुमार बाबू जिला महामंत्री डॉ मृत्युंजय सिंह मुखीया संघ अध्यक्ष रंजय भारती मलकपुर पंचायत के मुखिया रीता देवी मुखीया विकास सिंह प्रियंका वर्मा पूर्व विधायक प्रतिनिधि निरंजन कुमार सिंह मुखीया प्रतिनिधि अशोक यादव रामाशंकर पासवान राजकुमार रजक समाजसेवी जयकुमार दास प्रकाश दास बालगोविंद राम बैठा टुन्नी सिंह प्रयाग साव सुखदेव साव संतोष साव मनोज साव नीरज सिंह बीरेंद्र सिंह ने सँयुक्त रूप से फीता काटकर किया ।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इसके पश्चात खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया गया । इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में जिप उपाध्यक्ष बिरजु तिवारी ने कहा कि प्रखण्ड में एक मात्र दिवा रात्रि फुटबॉल टूर्नामेंट के आयोजकों को धन्यवाद जो 25 वर्षों से लगातार खेल का आयोजन कर रही है यह तारीफे काबिल है । इस मौके पर बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित थे। मंच संचालन सुशील कुमार वर्मा मुखीया प्रतिनिधि राजकुमार रजक ने किया।