
युवक ने गला काट आत्महत्या का किया प्रयास
मनोहरपुर में 35 वर्षीय मोतीलाल मरांडी ने अंधेरे के डर के चलते चाकू से गर्दन काटकर आत्महत्या का प्रयास किया। घटना बुधवार की सुबह तीन बजे हुई। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी स्थिति...
मनोहरपुर। मनोहरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बुधवार को एक अजीब मामले से सनसनी फ़ैल गई। यहां एक युवक ने चाक़ू से अपना गर्दन काट कर आत्महत्या का प्रयास करने लगा। 35 वर्षीय युवक का नाम मोतीलाल मरांडी है,वो सिमिरता गांव का रहने वाला है। घटना बुधवार की तड़के सुबह तीन बजे की है,बाद में परिजनों ने युवक को ईलाज के लिए मनोहरपुर सीएचसी में भर्ती कराया,जहां से उसे रेफर कर दिया गया। हालांकि युवक ने घटना का कारण बताया की उसे अँधेरे में डर लगता है। वहीं पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है। घटना को लेकर युवक ने बताया की वह बुधवार तड़के करीबन 3 बजे नींद खुलने के बाद उठा और कुछ देर बाद घर पर रखे चाकू से खुद के गर्दन पर वार कर दिया।

जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल मोतीलाल ने बताया कि अंधेरा होते ही उसे अजीब - सा महसूस होता है। हमेशा लगता है कि उसके अगल - बगल कोई है। इसी बात से उसने बुधवार को खुद को चाकू मारकर आत्महत्या करने की कोशिश की। इधर मामले में की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुँच कर युवक से पूछताछ कर मामले की पड़ताल में जुट गई है। वहीं थाना प्रभारी अमित खाखा ने बताया की मामले को लेकर घटना के हर एक पहलु पर जाँच की जा रही है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




