ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड चक्रधरपुरसर्पदंश से युवक गंभीर, झाड़फूंक से हालत बिगड़ी

सर्पदंश से युवक गंभीर, झाड़फूंक से हालत बिगड़ी

मनोहरपुर प्रखंड के पचपहिया गांव निवासी 24 वर्षीय टकलू किम्बो की सर्पदंश से हालत...

सर्पदंश से युवक गंभीर, झाड़फूंक से हालत बिगड़ी
हिन्दुस्तान टीम,चक्रधरपुरSun, 26 Sep 2021 05:11 PM
ऐप पर पढ़ें

मनोहरपुर प्रखंड के पचपहिया गांव निवासी 24 वर्षीय टकलू किम्बो की सर्पदंश से हालत गंभीर हो गई। परिजनों ने उसे शनिवार की दोपहर इलाज के लिए मनोहरपुर सीएचसी में भर्ती कराया जहां उसकी हालत गंभीर बताते हुए चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया है। जानकारी के अनुसार टकलू घर में सोया हुआ था। इसी दौरान शनिवार की सुबह चार बजे एक पहाड़ी चित्ती सांप ने उसके बांए पैर में डस लिया। इसके बाद परिजन उसे अस्पताल नहीं ले जाकर गांव में ही झाड़फूंक कराने लगे। इस कारण उसकी हालत और बिगड़ने लगी। वहीं घटना के लगभग 7 घंटे बाद परिजन गंभीर हालत में उसे इलाज के लिए मनोहरपुर सीएचसी में भर्ती कराया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें