Hindi NewsJharkhand NewsChakradharpur NewsWorld Tribal Day Celebrated in West Singhbhum with Cultural Festivities

गुदड़ी में धूमधाम से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस

पश्चिमी सिंहभूम के गुदड़ी प्रखंड में विश्व आदिवासी दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम में झारखंड आंदोलनकारी नेता बिरसा मुंडा सहित कई प्रमुख व्यक्ति शामिल हुए। आदिवासी समुदाय ने पारंपरिक और सांस्कृतिक विरासत...

Newswrap हिन्दुस्तान, चक्रधरपुरMon, 11 Aug 2025 01:02 AM
share Share
Follow Us on
गुदड़ी में धूमधाम से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस

सोनुवा, संवाददाता पश्चिमी सिंहभूम के सुदूर गुदड़ी प्रखंड में विश्व आदिवासी दिवस मनाया गया। मौके पर झारखंड आंदोलनकारी नेता बिरसा मुंडा, जिला परिषद सदस्य सुनीता लुगुन, प्रखंड प्रमुख सुमी भेंगरा, मुखिया कुंवारी बरजो, रोलेन बरजो, सुनील बुढ़ समेत काफी संख्या में क्षेत्र के लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में आदिवासी समुदाय के लोगों ने पारम्परिक और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने का संकल्प लिया। मौके पर समाज के युवाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में आदिवासी पारंपरिक गीत नृत्य भी प्रस्तुत किया।