विश्व स्वास्थ्य दिवस पर कॉलेज में निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन

Apr 08, 2026 01:00 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चक्रधरपुर
share

विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर मधुसूदन महतो टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का विषय मानसिक स्वास्थ्य का महत्व था। विद्यार्थियों ने तनाव प्रबंधन, सकारात्मक सोच और स्वस्थ जीवन शैली पर विचार साझा किए। 2026 की थीम स्वास्थ्य के लिए एकजुटता है।

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर कॉलेज में निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन

चक्रधरपुर। विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर मंगलवार को मधुसूदन महतो टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता के उद्देश्य से कार्यक्रम आयोजित किया गया। निबंध लेखन प्रतियोगिता का विषय विद्यार्थियों के जीवन में मानसिक स्वास्थ्य का महत्व था। कार्यक्रम में विश्व स्वास्थ्य दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला गया। बताया गया कि हर वर्ष 07 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है। 2026 की थीम स्वास्थ्य के लिए एकजुटता, विज्ञान के साथ खड़े रहना है। विद्यार्थियों को वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने एवं स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया गया।प्रतियोगिता

के दौरान विद्यार्थियों ने मानसिक स्वास्थ्य के पहलुओं जैसे तनाव प्रबंधन, सकारात्मक सोच, आत्म-नियंत्रण, सामाजिक सहयोग एवं स्वस्थ जीवन शैली पर विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रबंधन समिति से शशिभूषण महतो, उमेशचंद्र महतो, विभागाध्यक्ष डॉ. शिवप्रसाद महतो, डॉ. गणेश कुमार, नितेश प्रधान, नीतीश कुमार दास, शियोन बारला, डॉ.अमित महतो, अनिकेत सिन्हा, सुनीता केराई सहित अन्य शिक्षक और कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।