ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड चक्रधरपुरमृतक की नहीं हुई है पहचान, पुलिस जांच में जुटी

मृतक की नहीं हुई है पहचान, पुलिस जांच में जुटी

श्यामसुंदरपुर थाना के पास राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 18 के फ्लाई ओवर पर बिजली के खंभा में गुरुवार की शाम को एक अज्ञात व्यक्ति ने गमछा के सहारे फांसी...

मृतक की नहीं हुई है पहचान, पुलिस जांच में जुटी
हिन्दुस्तान टीम,घाटशिलाSat, 11 Feb 2023 02:50 AM
ऐप पर पढ़ें

चाकुलिया। श्यामसुंदरपुर थाना के पास राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 18 के फ्लाई ओवर पर बिजली के खंभा में गुरुवार की शाम को एक अज्ञात व्यक्ति ने गमछा के सहारे फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने लाश को कब्जे में कर शुक्रवार को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस मृतक की पहचान करने की कोशिश में जुटी है। आशंका है कि मृतक आसपास के किसी गांव का है। मृतक की पहचान के बाद ही पता चल पायेगा कि उक्त ने आत्महत्या किया है, या उसे हत्या कर किसी ने शव को टांग दिया है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें