शिविर में 43 यूनिट रक्त संग्रह

Feb 27, 2026 01:48 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चक्रधरपुर
share Share
Follow Us on

महिला दिवस के अवसर पर चक्रधरपुर रेलवे कार्मिक विभाग की महिला कर्मचारियों द्वारा साउथ ईस्ट रेलवे इंस्टीट्यूट में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्घाटन डॉ. निक्की हुरिया ने किया, जिसमें 43 रेलकर्मियों ने रक्तदान किया। डीआरएम तरुण हुरिया सहित अन्य अधिकारी भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए।

शिविर में 43 यूनिट रक्त संग्रह

चक्रधरपुर। महिला दिवस के उपलक्ष्य में चक्रधरपुर रेलवे कार्मिक विभाग के महिला कर्मचारियों के तत्वाधान में गुरुवार को साउथ ईस्ट रेलवे इंस्टीट्यूट में रेलवे कर्मचारियों के बीच एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन महिला कल्याण संघ की अध्यक्षा डॉ. निक्की हुरिया ने किया। शिविर में अपराह्न तक कुल 43 रेलकर्मियों ने रक्तदान किया। इस अवसर पर आयोजन कर्ताओं में एपीओ के भानुलता, झिमली चटर्जी, रीना बाला साहू, सुलाता, टोनी, कविता, रूपा घोषाल, सिंधु देवी सहित रेल मंडल के विभिन्न विभाओं के महिलाएं शामिल हुईं। शिविर का जायजा डीआरएम तरुण हुरिया सहित तमाम विभागों के अधिकारियों ने लिया। मौके पर एडीआरएम विनय कुजूर, सीनियर डीपीओ डॉ. ऋषभ सिन्हा, सीनियर डीईएन आरपी मीणा सहित तमाम विभाग के शाखा अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।