
चक्रधरपुर : सड़क किनारे बच्चे का हुआ जन्म
संक्षेप:
चक्रधरपुर के पोर्टरखोली में एक महिला ने सड़क किनारे नवजात शिशु को जन्म दिया। महिला प्रसव पीड़ा के कारण अस्पताल नहीं पहुँच सकी। स्थानीय लोगों ने मदद की और पुलिस तथा नगर परिषद कर्मियों ने एम्बुलेंस...
Oct 20, 2025 02:01 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चक्रधरपुर
चक्रधरपुर, संवाददाता। चक्रधरपुर पोर्टरखोली में शनिवार की देर शाम एक महिला ने सड़क किनारे नवजात शिशु को जन्म दिया। इसकी खबर जैसे ही स्थानीय लोगों को मिली तो उन्होंने महिला एवं नवजात की मदद किया। बताया जा रहा हैं कि प्रसव पीड़ा बढ़ने के कारण महिला समय पर अस्पताल नहीं जा सकी। सूचना मिलने पर नगर परिषद कर्मी और पुलिस की टीम एम्बुलेंस बुलाकर जच्चा और बच्चा दोनों को अस्पताल भेज दिया। जहां अस्पताल में मां और नवजात दोनों पूरी तरह से स्वस्थ है। बताया जा रहा महिला कराईकेला थाना क्षेत्र की रहने वाली हैं।


लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




