ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड चक्रधरपुरमालगाड़ी की चपेट में आने से महिला की मौत

मालगाड़ी की चपेट में आने से महिला की मौत

चक्रधरपुर रेल मंडल के बड़ाबाम्बो रेलवे स्टेशन के पास मालगाड़ी की चपेट में आने से एक वृद्ध महिला की मौत हो गई। घटना बुधवार शाम लगभग सात बजे की...

मालगाड़ी की चपेट में आने से महिला की मौत
हिन्दुस्तान टीम,चक्रधरपुरThu, 27 Sep 2018 05:35 PM
ऐप पर पढ़ें

चक्रधरपुर रेल मंडल के बड़ाबाम्बो रेलवे स्टेशन के पास मालगाड़ी की चपेट में आने से एक वृद्ध महिला की मौत हो गई। घटना बुधवार शाम लगभग सात बजे की है। बताया जाता है कि बड़ाबाम्बो रेलवे स्टेशन के समीप 299/9 पोल के समीप एक महिला ट्रैक पार कर रही थी, इसी दौरान वह मालगाड़ी की चपेट में आ गई। इसके बाद आसपास के कुछ लोग वहां पहुंच महिला की पहचान की। महिला की पहचान कुचाई थाना क्षेत्र के बारवादी गांव निवासी 68 वर्षीय राजकिशोरी देवी के रूप में हुई। इधर सूचना पाकर पुलिस ने शव को बरामद कर लिया। साथ ही घटना की सूचना मृतका के परिजनों को दे दी गई।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें