Chakradharpur News: नप अध्यक्ष ने नाली निर्माण कार्य का लिया जायजा
Chakradharpur News: चक्रधरपुर नगर परिषद के वार्ड संख्या-1 विजय नगर में जल निकासी की समस्या थी। विधायक सुखराम उरांव की पहल पर नाली के पानी की निकासी के लिए ह्यूम पाइप लगाये जा रहे हैं। इससे जलजमाव की समस्या का स्थायी समाधान होगा और स्थानीय लोगों को राहत मिलेगी।

Chakradharpur News: चक्रधरपुर। चक्रधरपुर नगर परिषद के वार्ड संख्या-1 विजय नगर में लंबे समय से जल निकासी की समस्या के कारण स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। जिसके बाद विधायक निधि से नाली का निर्माण तो कराया गया था, लेकिन पानी की समुचित निकासी की व्यवस्था नहीं होने के कारण बरसात के दिनों में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है।
समस्या का समाधान
इस गंभीर समस्या को देखते हुए चक्रधरपुर के विधायक सुखराम उरांव के पहल पर राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) विभाग के सहयोग से ह्यूम पाइप लगाकर नाली के पानी को नदी की ओर निकासी की व्यवस्था की जा रही है। इस कार्य के पूरा होने के बाद विजय नगर की वर्षों पुरानी जलजमाव की समस्या का स्थायी समाधान होने की उम्मीद है, जिससे स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। वहीं नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि नगर क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं का समाधान उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। जनहित से जुड़े प्रत्येक कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा रहा है, ताकि नागरिकों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें। स्थानीय लोगों ने इस पहल का स्वागत करते हुए नगर परिषद एवं एनएच विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया तथा उम्मीद जताई कि इस कार्य के पूरा होने से क्षेत्र में जलजमाव की समस्या से हमेशा के लिए राहत मिलेगी।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


