Chakradharpur News: पोड़ाहाट जंगल के बीहड़ सुदूरवर्ती मतदान केन्द्रों का एसडीओ ने किया निरीक्षण
Chakradharpur News: चक्रधरपुर में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 के अंतर्गत, पोड़ाहाट एसडीओ श्रुति राजलक्ष्मी ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने गणना प्रपत्रों के वितरण की समीक्षा की और अधिकारियों को तेजी से काम करने का निर्देश दिया। सभी मतदाताओं से अपील की गई कि वे अपने बीएलओ से प्रपत्र प्राप्त करके उन्हें जल्दी भरकर वापस करें।

Chakradharpur News: चक्रधरपुर। विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 के तहत गुरुवार को पोड़ाहाट एसडीओ सह निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी श्रुति राजलक्ष्मी ने पोड़ाहाट जंगल के बीहड़ सुदूरवर्ती बंदगांव प्रखंड के नकटी, पोंगड़ा,कराईकेला, भालूपानी एवं रांगरिंग सहित कई मतदान केंद्र का भ्रमण कर पुनरीक्षण कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मतदाता गणना प्रपत्र के वितरण कार्य प्रगति की समीक्षा की। साथ ही संबंधित अधिकारियों एवं बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को गणना प्रपत्रों के वितरण एवं संग्रहण कार्य में तेजी लाने और निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी कार्यों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।मौके
पर चक्रधरपुर विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदाताओं से अपील की कि वे संबंधित बीएलओ से मतदाता गणना प्रपत्र प्राप्त करें। उसे सावधानी पूर्वक भरें। उस पर अपना रंगीन पासपोर्ट आकार का फोटो एवं हस्ताक्षर अंकित कर यथाशीघ्र अपने संबंधित बीएलओ को वापस उपलब्ध कराएँ, ताकि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 का कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर सफलतापूर्वक संपन्न किया जा सके।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


