Chakradharpur News: 10 दिन में बिजली समस्या दूर नहीं हुई तो आंदोलन करेंगे ग्रामीण
Chakradharpur News: आनंदपुर के पुराना मनोहरपुर गांव के ग्रामीणों ने बिजली समस्या को लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने एसडीओ उपेंद्र कुमार को ज्ञापन देकर नियमित बिजली आपूर्ति, लो-वोल्टेज समस्या का समाधान और गांव को टाउन फीडर से जोड़ने की मांग की। 10 दिन के भीतर कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
Chakradharpur News: आनंदपुर। मनोहरपुर प्रखंड के पुराना मनोहरपुर गांव में लंबे समय से बनी बिजली समस्या को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश सोमवार को सामने आया। ग्रामीणों ने विद्युत आपूर्ति विभाग के एसडीओ उपेंद्र कुमार को ज्ञापन सौंपकर 10 दिनों के भीतर नियमित बिजली आपूर्ति, लो-वोल्टेज की समस्या के समाधान और गांव को टाउन फीडर से जोड़ने की मांग की। चेतावनी दी गई कि समय सीमा में कार्रवाई नहीं होने पर 11वें दिन से चरणबद्ध एवं शांतिपूर्ण आंदोलन, धरना-प्रदर्शन और बिजली विभाग कार्यालय का घेराव किया जाएगा। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के पास 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र होने के बावजूद नियमित बिजली नहीं मिल रही, जिससे पढ़ाई, खेती, घरेलू कार्य और छोटे कारोबार प्रभावित हो रहे हैं।
ज्ञापन मिलते ही एसडीओ उपेंद्र कुमार टीम के साथ गांव पहुंचे और टाउन फीडर से जोड़ने की संभावनाओं का स्थल निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि निरीक्षण रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी और स्वीकृति मिलते ही गांव को टाउन फीडर से जोड़ने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इस दौरान ग्राम प्रधान मनोज नायक समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


