विकास योजनाओं में अनियमितता से ग्रामीणों में आक्रोश, आंदोलन का ऐलान
गोईलकेरा प्रखंड के आराहासा पंचायत में ग्रामीणों ने ठेकेदारों की मनमानी और निर्माण कार्यों में अनियमितताओं के खिलाफ आंदोलन का ऐलान किया है। 19 अप्रैल को प्रखंड कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन की योजना बनाई गई है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण में देरी और योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है।

गोईलकेरा। गोईलकेरा प्रखंड के आराहासा पंचायत अंतर्गत विभिन्न विकास योजनाओं में संवेदकों की मनमानी से ग्रामीणों में उबाल है। निर्माण कार्यों में अनियमितता से परेशान ग्रामीणों ने अब आंदोलन का ऐलान कर दिया है। इसको लेकर आराहासा के बोरोई गांव में सैकड़ों ग्रामीणों की बैठक हुई। बैठक में सर्वसम्मति से 19 अप्रैल को ठेकेदारों की मनमानी और घटिया निर्माण कार्यों के खिलाफ प्रखंड कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया। ग्रामीणों ने लगाया अनियमितता का आरोपबैठक में ग्रामीणों ने बताया कि संवेदकों को बार-बार कहने के बावजूद पंचायत में हो रहे सड़क निर्माण में अनियमितता बरती जा रही है।
ग्रामीणों का कहना है कि कुछ सड़कों का निर्माण समायावधि समाप्त हो जाने के बाद भी पूरा नहीं हुआ है। गांवों का प्रखंड मुख्यालय से सड़क संपर्क सुगम नहीं हो पा रहा है और लोग दैनिक जीवन में परेशानी का सामना कर रहे हैं।योजनाओं का नहीं मिल रहा लाभकरोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद लोगों को योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा। इस मामले की जानकारी पूर्व में सभी संवेदकों और जनप्रतिनिधियों को दी गई थी। लेकिन संवेदकों और जनप्रतिनिधियों ने चुप्पी साध रखी है। मौके पर युवा सामाजिक कार्यकर्ता मनहरन हेम्ब्रम, लक्ष्मण पूर्ति, ग्रामीण मुंडा मरतोम अंगरिया, महेश अंगरिया, लक्ष्मण लागुरी, गुलिया अंगरिया, प्रेम प्रकाश पूर्ति, डांगुर अंगरिया, शंकर कोडाह, घनश्याम अंगरिया समेत ग्रामीण उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


