
ग्रामीणों ने श्रमदान कर बनाई एक किमी सड़क
सोनुवा प्रखंड के पोड़ाहाट पंचायत के गांव बाईसाई और भालूमारा के ग्रामीणों ने श्रमदान कर एक किमी कच्ची सड़क का निर्माण किया। सड़क के पक्की निर्माण की मांग के बावजूद कोई पहल नहीं होने पर ग्रामीणों ने खुद ही सड़क बनाने का निर्णय लिया। इससे दोपहिया और चार पहिया वाहनों की आवाजाही में सहूलियत होगी।
सोनुवा। सोनुवा प्रखंड के पोड़ाहाट पंचायत के गांव बाईसाई और भालूमारा के ग्रामीणों ने शनिवार को श्रमदान कर करीब एक किमी कच्ची सड़क बनाया। ग्रामीणों ने इस सड़क के पक्की निर्माण की मांग को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों को कई बार आवेदन भी दिया है। लेकिन सड़क निर्माण के लिए अबतक कोई पहल नहीं हुआ तो दोनों गांव के ग्रामीणों ने श्रमदान कर सड़क बनाने का निर्णय लिया। ग्रामीणों ने शनिवार को श्रमदान कर इस सड़क का निर्माण किया और इसे चलने लायक बनाया। ग्रामीणों का कहना है कि गांव तक दो पहिया वाहन ले जाने में भी काफी मुश्किल होता था।
चार पहिया और एम्बुलेंस तो गाँव तक पहुंच ही नहीं पाती है। जिससे प्रसव पीड़ा के समय गर्भवती महिलाओं को खटिया से ढोकर मुख्य सड़क तक लाना पड़ता है। मौके पर श्रमदान में सालूका सुरीन, पौलुस सामड, सुनीक सुंडी, पंजाबी मेलगांडी, तूराम, चमरा सुंडी, भाग्य सुरीन, सोमा सोय, बसंती सामड, किना मेलगांडी, सोमवारी हेंब्रम समेत अन्य ग्रामीण महिला-पुरुष शामिल थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




