21--कराईकेला बाजार में जलजमाव की समस्या पर ग्रामीणों की हुंकार, नाली निर्माण की उठी मांग

हिन्दुस्तान, चक्रधरपुर
Follow us on Google News
share

21--कराईकेला बाजार में जलजमाव की समस्या पर ग्रामीणों की हुंकार, नाली निर्माण की उठी मांगकराईकेला बाजार में पानी निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से

21--कराईकेला बाजार में जलजमाव की समस्या पर ग्रामीणों की हुंकार, नाली निर्माण की उठी मांग

बंदगांव,संवाददाता कराईकेला बाजार में पानी निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से उत्पन्न हो रही समस्याओं को लेकर शनिवार को ग्रामीणों ने एक बैठक आयोजित कर स्थायी समाधान की मांग उठाई। बैठक की अध्यक्षता विधायक प्रतिनिधि मिथुन गागराई ने की। ग्रामीणों ने बताया कि बाजार में स्थापित सोलर आधारित जलमीनार से पेयजल आपूर्ति तो सुचारू रूप से हो रही है, लेकिन उपयोग के बाद बहने वाला पानी बाजार परिसर में जमा होकर जलजमाव की स्थिति पैदा कर रहा है। इससे दुकानदारों, ग्राहकों तथा राहगीरों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विशेषकर बरसात के मौसम में स्थिति और गंभीर हो जाती है तथा पूरा बाजार कीचड़ और दलदल में तब्दील हो जाता है।

बैठक में ग्रामीणों ने नाली निर्माण एवं जल निकासी की स्थायी व्यवस्था करने की मांग की। ग्रामीणों की समस्याएं सुनने के बाद मिथुन गागराई ने कहा कि कराईकेला बाजार की सभी प्रमुख समस्याओं को सूचीबद्ध कर विधायक सुखराम उरांव के समक्ष रखा जाएगा। साथ ही बाजार के समग्र विकास को लेकर एक व्यापक बैठक भी आयोजित की जाएगी। बैठक में पंचायत समिति सदस्य तीरथ जमुदा, परसाबहाल ग्राम मुंडा साधु बोदरा समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।फोटो संख्या-18-माली निर्माण की मांग करने वाले जनप्रतिनिधि व अन्य

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।