Chakradharpur News: ग्रामीणों ने खुद बनाया लकड़ी का पुल, बरसात में आसान हुआ आवागमन

हिन्दुस्तान, चक्रधरपुर
Follow us on Google News
share

Chakradharpur News: सोनुवा के बोयकेड़ा गांव के ग्रामीणों ने संजय नदी पर एक अस्थायी लकड़ी के पुल का निर्माण किया है। वर्षों से पुल न होने के कारण, बरसात में लोगों को कई किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ता था। ग्रामीणों ने मिलकर यह पुल बनाया जिससे पैदल आवागमन और स्कूली बच्चों को स्कूल जाने में सुविधा हुई।

ग्रामीणों ने खुद बनाया लकड़ी का पुल, बरसात में आसान हुआ आवागमन

Chakradharpur News: सोनुवा। पश्चिमी सिंहभूम के सोनुवा प्रखंड अंतर्गत बोयकेड़ा गांव के ग्रामीणों ने वर्षों पुरानी समस्या का समाधान खुद तलाशते हुए संजय नदी पर लकड़ी और बांस से अस्थायी पुल का निर्माण कर मिसाल पेश की है। चुम्बरु साई, जन्डोय टोली, बुरजू टोली, सोसोगुटू टोली और बेहराबिन्धा गांव को जोड़ने वाले मार्ग पर पुल नहीं होने से बरसात में लोगों को कई किलोमीटर घूमकर आना-जाना पड़ता था। कई बार प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को अवगत कराने के बावजूद स्थायी पुल नहीं बन सका। इस बार ग्रामीणों ने सामूहिक श्रमदान से लकड़ी का पुल तैयार किया, जिससे पैदल आवागमन और स्कूली बच्चों का स्कूल जाना आसान हो गया।

इस कार्य में चक्रधर तियु, कृष्ण गागराई, कृष्णा बाड़िंग, तुराम बाड़िंग, मंगल सिंह तियु, सिंगराय जोंको समेत कई ग्रामीणों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।