स्टील प्लांट के लिए ली गई जमीन वापसी के लिए ग्राम सभा का आयोजन

हिन्दुस्तान, चक्रधरपुर
Follow us on Google News
share

मनोहरपुर प्रखंड के डिम्बुली गांव में ग्राम सभा की बैठक हुई, जहां मुण्डा अखिलेंद्र नायक की अध्यक्षता में उद्योग स्थापना के लिए ली गई 110.53 एकड़ जमीन को वापस कराने का मुद्दा उठाया गया। मुख्य अतिथि सुशील बारला ने जमीन वापसी की मांग पर सर्वसम्मति से कार्रवाई का निर्णय लिया।

स्टील प्लांट के लिए ली गई जमीन वापसी के लिए ग्राम सभा का आयोजन

मनोहरपुर। मनोहरपुर प्रखंड अंतर्गत डिम्बुली गांव में सोमवार को मुण्डा अखिलेंद्र नायक की अध्यक्षता में ग्राम सभा की बैठक आयोजित की गई।बैठक में एस डेम्पो एंड प्राइवेट लिमिटेड द्वारा वर्ष 2007-08 में उद्योग स्थापना के लिए ली गई 110.53 एकड़ जमीन को मूल रैयतों को वापस कराने के मुद्दे पर चर्चा हुई।बतौर मुख्य अतिथि सुशील बारला ने कहा कि 20 फरवरी 2026 को राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग को शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिसके बाद आयोग ने उपायुक्त को नोटिस जारी किया है।बैठक में सर्वसम्मति से जमीन वापसी की मांग को लेकर आगे कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया। बैठक में दिनेश नायक, मंगल मुण्डारी, दशरथ मुण्डारी, सुजीत नायक सहित बड़ी संख्या में रैयत उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।