रिफ्यूजी कॉलोनी से रामचन्द्रपुर तक सड़क निर्माण को लेकर ग्राम सभा आयोजित, ग्रामीणों ने दी सहमति

Mar 08, 2026 03:33 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चक्रधरपुर
share

रविवार को ग्राम सभा मंटू गगराई की अध्यक्षता में रिफ्यूजी कॉलोनी से रामचन्द्रपुर तक सड़क निर्माण योजना पर चर्चा हुई। ग्रामीणों ने सहमति जताई कि सड़क बनने से आवागमन सुगम होगा और क्षेत्र का विकास होगा। उन्होंने आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद जल्द सड़क निर्माण शुरू होने की उम्मीद जताई।

रिफ्यूजी कॉलोनी से रामचन्द्रपुर तक सड़क निर्माण को लेकर ग्राम सभा आयोजित, ग्रामीणों ने दी सहमति

रविवार को रिफ्यूजी कॉलोनी से रामचन्द्रपुर तक यह ग्राम सभा मंटू गगराई की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। बैठक में प्रस्तावित सड़क निर्माण योजना पर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान सड़क निर्माण के लिए आवश्यक भूमि, सड़क किनारे पड़ने वाले भू-स्वामियों से अनापत्ति प्रमाण पत्र लेने तथा क्षेत्र में सड़क की आवश्यकता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। ग्राम सभा में उपस्थित ग्रामीणों ने एक स्वर में सड़क निर्माण के पक्ष में अपनी सहमति प्रदान की। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क बनने से रिफ्यूजी कॉलोनी से रामचन्द्रपुर तक आवागमन काफी सुगम हो जाएगा और क्षेत्र के विकास को भी नई गति मिलेगी।

इस मौक़े पर संतोष मुखी, विशाल मुखी, मांगू हेम्ब्रम, जितेन मुखी, रमेश मुखी, राजेन पूर्ति, गणेश पूर्ति, आकाश पूर्ति, डुगु पूर्ति, बादुरी सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद जल्द ही सड़क निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा, जिससे लोगों को आवागमन में हो रही परेशानियों से राहत मिलेगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।