Chakradharpur News: बरसात में बह गई पुलिया, दर्जनों गांवों का आवागमन प्रभावित

हिन्दुस्तान, चक्रधरपुर
Follow us on Google News
share

Chakradharpur News: बंदगांव में पिंगू जाने वाली सड़क पर बनी पुलिया बरसात में बह गई, जिससे दर्जनों गांवों के लोगों को आवागमन में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। पंचायत मुखिया और झामुमो नेता ने विधायक और सांसद से सड़क निर्माण और पुलिया के पुनर्निर्माण की मांग की है।

Chakradharpur News: बरसात में बह गई पुलिया, दर्जनों गांवों का आवागमन प्रभावित

Chakradharpur News: बंदगांव। बंदगांव प्रखंड अंतर्गत टेबो पंचायत के पराया गांव में एनएच-75 मुख्य मार्ग से पिंगू जाने वाले रास्ते पर बनी पुलिया बरसात के दौरान बह गई। पुलिया के बह जाने से दर्जनों गांवों के ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। चारपहिया वाहनों के आवागमन में भी काफी दिक्कत हो रही है। समस्या को लेकर टेबो पंचायत की मुखिया शीलवंती ओड़िया एवं झामुमो नेता मांगरा ओड़िया ने चक्रधरपुर विधायक सुखराम उरांव एवं सांसद जोबा मांझी से अविलंब पहल करने की मांग की है। उन्होंने एनएच-75 मुख्य मार्ग से पिंगू तक करीब 4 किलोमीटर सड़क का निर्माण कराने के साथ-साथ पराया में बह चुकी पुलिया का पुनर्निर्माण कराने की मांग की है।

मुखिया शीलवंती ओड़िया ने कहा कि बरसात में पुलिया बह जाने के कारण ग्रामीणों के सामने आवागमन की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। उन्होंने कहा कि इस मार्ग से कई गांवों के लोग रोजाना आवागमन करते हैं। सड़क की स्थिति भी खराब है और पुलिया के बह जाने से परेशानी और बढ़ गई है। एनएच-75 से पिंगू तक लगभग 4 किलोमीटर सड़क का निर्माण होने से दर्जनों गांवों के ग्रामीणों को सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में मौसमी बीमारियों का प्रकोप है और लोग बीमार पड़ रहे हैं। ऐसी स्थिति में यदि किसी ग्रामीण की तबीयत अचानक खराब हो जाती है तो पुलिया एवं सड़क के अभाव में उसे अस्पताल तक पहुंचाना काफी मुश्किल हो जाता है। उन्होंने विधायक सुखराम उरांव एवं सांसद जोबा मांझी से जनहित को देखते हुए 4 किलोमीटर सड़क एवं पुलिया का निर्माण जल्द से जल्द कराने की मांग की। झामुमो नेता मांगरा ओड़िया ने कहा कि पुलिया बह जाने से ग्रामीणों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। यह मार्ग दर्जनों गांवों को मुख्य सड़क से जोड़ता है। उन्होंने कहा कि एनएच-75 से पिंगू तक 4 किलोमीटर सड़क निर्माण और पुलिया का पुनर्निर्माण ग्रामीणों की वर्षों पुरानी जरूरत है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों एवं संबंधित विभाग से मामले में तत्काल संज्ञान लेकर निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की। ग्रामीणों ने भी यथाशीघ्र 4 किलोमीटर सड़क एवं पुलिया का निर्माण कराने की मांग की है, ताकि क्षेत्र में आवागमन सुचारु हो सके और मरीजों, विद्यार्थियों तथा आम ग्रामीणों को आने-जाने में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़चक्रधरपुरChakradharpur News: बरसात में बह गई पुलिया, दर्जनों गांवों का आवागमन प्रभावित