मानकी से मिले विधायक और उपायुक्त
गोईलकेरा में विधायक जगत माझी और उपायुक्त मनीष कुमार ने मानकी प्रेम प्रकाश बोईपाई से मुलाकात की। उन्होंने बोईपाई की स्वास्थ्य स्थिति के बारे में जानकारी ली, क्योंकि वह पिछले कुछ समय से अस्वस्थ हैं। सभी ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
गोईलकेरा। गोईलकेरा प्रखंड क्षेत्र दौरे के दौरान मनोहरपुर विधायक जगत माझी के साथ उपायुक्त मनीष कुमार, पोड़ाहाट एसडीओ श्रुति राजलक्ष्मी, उप निर्वाचन पदाधिकारी बंधन लांग, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग खुशेन्द्र सोनकेशरी, कुईरा पंचायत के मुखिया डा.दिनेश चंद्र बोईपाई की मौजूदगी में कुईरा ग्राम पहुंचकर मानकी प्रेम प्रकाश बोईपाई के आवास पर उनसे मुलाकात किया। इस दौरान विधायक एवं उपायुक्त ने मानकी प्रेम प्रकाश बोईपाई का कुशलक्षेम जाना तथा उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। बताया गया कि वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे हैं। सभी ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए बेहतर स्वास्थ्य लाभ की शुभकामनाएं दीं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


