परिवहन विभाग वाहन चेकिंग के दौरान 24 वाहन से वसूला 39 हजार जुर्माना
चक्रधरपुर। जिला परिवहन कार्यालय पश्चिमी सिंहभूम द्वारा शुक्रवार को चक्रधरपुर राउरकेला एनएच 320 डी पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान हेलमेट और सीट बेल्ट के प्रयोग पर विशेष ध्यान दिया गया। कुल 24 वाहनों से 39,000 रुपये का जुर्माना वसूला गया।
चक्रधरपुर। जिला परिवहन कार्यालय पश्चिमी सिंहभूम द्वारा शुक्रवार को चक्रधरपुर राउरकेला एनएच 320 डी पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। यह वाहन चेकिंग अभियान चक्रधरपुर के कब्रिस्तान के पास चलाया गया। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को जिला परिवहन विभाग के मोयरयान निरीक्षक नेल्सन तिर्की और कृष्णा सोरेन की अगुआई में सड़क सुरक्षा व यातायात नियमों का अनुपालन कराने के लिए एनएच 320 डी पर चक्रधरपुर कब्रिस्तान के पास सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया।
सड़क सुरक्षा का ध्यान
उक्त वाहन जांच के दौरान सड़क सुरक्षा को लेकर दोपहिया वाहन चालकों के हेलमेट तथा चारपहिया वाहनों में सीट बेल्ट के प्रयोग पर विशेष ध्यान दिया गया, साथ ही वाहनों के दस्तावेज तथा ड्राइविंग लाइसेंस की भी जांच की गई और लोगों से नियम सम्मत जुर्माना भी किया गया।
दुर्घटनाओं की बढ़ती संख्या
जांच अभियान के संदर्भ में मोटरयान निरीक्षक के द्वारा बताया गया कि जिले में हो रही दुर्घटनाओं में दोपहिया वाहन चालकों की संख्या ज्यादा पाई जा रही है और अधिकांश वैसे चालकों का एक्सीडेंट होने पर मृत्यु भी हो रही है, जो हेलमेट का इस्तेमाल नही कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट की अहमियत को समझना आवश्यक है, ताकि सुरक्षित परिचालन किया जा सके।
जुर्माना वसूली
उक्त जांच अभियान के दौरान कुल 24 वाहनों से 39,000राशि का जुर्माना भी किया गया है।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


