पांच मार्च से राखामाईंस में रुकेगी उत्कल एक्सप्रेस
चक्रधरपुर। भारतीय रेल मंत्रालय की ओर से चक्रधरपुर रेल मंडल से होकर गुजरने वाली पुरी ऋषिकेश पुरी उत्कल एक्सप्रेस का ठहराव राखामाईंस स्टेशन में देने की

चक्रधरपुर,संवाददाता। भारतीय रेल मंत्रालय की ओर से चक्रधरपुर रेल मंडल से होकर गुजरने वाली पुरी ऋषिकेश पुरी उत्कल एक्सप्रेस का ठहराव राखामाईंस स्टेशन में देने की घोषणा की है। यह ठहराव प्रायोगिक तौर पर होगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रेन नंबर-18477 पुरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस 4 मार्च से पुरी से खुलेगी एवं यह 5 मार्च को घाटशिला 04.35 बजे पहुंचेगी और 04.37 बजे खुलेगी। यह राखामाईंस रेलवे स्टेशन 04.50/04.51 खुलेगी एवं टाटानगर 05.27/05.35 खुलेगी। उसी प्रकार ट्रेन नंबर 18478 ऋषिकेश पुरी उत्कल एक्सप्रेस 4 मार्च को ऋषिकेष से खुलेगी एवं यह 5 मार्च को टाटानगर 17.45-17.55 खुलेगी। राखामाईंस में इसका समय 18.48-18.49 एवं घाटशिला 18.56-18.58 खुलेगी।
उत्कल एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव राखामाईंस में देने के लिए स्थानीय लोगों के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों की ओर से भी की जा रही थी। अब रेलवे की ओर से स्थानीय लोगों की सहुलियत को ध्यान में रखते हुए इस ट्रेन का राखामाईंस में एक मिनट का प्रायोगिक ठहराव देने की घोषणा कर दी, जिससे लोगों को सहुलियत होगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


