Chakradharpur News: टेन्ड्राउली में शहीद देवेंद्र माझी की प्रतिमा का अनावरण

हिन्दुस्तान, चक्रधरपुर
share

Chakradharpur News: आनंदपुर प्रखंड के टेन्ड्राउली में शहीद देवेंद्र माझी की प्रतिमा का अनावरण सांसद जोबा माझी द्वारा किया गया। सांसद ने बताया कि देवेंद्र माझी ने जल, जंगल और जमीन के अधिकार के लिए संघर्ष किया और अपने प्राणों का बलिदान दिया। इस अवसर पर टेन्ड्राउली में एक हॉकी स्टेडियम के निर्माण को भी महत्वपूर्ण पहल बताया गया।

Chakradharpur News: टेन्ड्राउली में शहीद देवेंद्र माझी की प्रतिमा का अनावरण

Chakradharpur News: आनंदपुर, संवाददाता आनंदपुर प्रखंड के टेन्ड्राउली स्थित हॉकी स्टेडियम परिसर में जल, जंगल और जमीन के अधिकार के लिए संघर्ष करने वाले शहीद देवेंद्र माझी की प्रतिमा का अनावरण किया गया। सांसद जोबा माझी ने पूजा-अर्चना के बाद प्रतिमा का अनावरण किया और पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर सांसद जोबा माझी ने कहा कि जंगल क्षेत्र में निवास करने वाले लोगों को जल, जंगल और जमीन पर अधिकार दिलाने के लिए देवेंद्र माझी ने वर्षों तक संघर्ष किया। लोगों के हक-अधिकार की लड़ाई लड़ते हुए उन्होंने अपने प्राणों की आहुति दी। उनके संघर्ष और बलिदान को हमेशा याद रखा जाएगा।

सांसद ने कहा कि शहीद देवेंद्र माझी के सपनों को साकार करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि देवेंद्र माझी का सारंडा-पोड़ाहाट क्षेत्र के लोगों के साथ विशेष लगाव था और वे हमेशा यहां के लोगों के अधिकार एवं विकास को लेकर चिंतित रहते थे। उन्होंने कहा कि टेन्ड्राउली में हॉकी स्टेडियम का निर्माण क्षेत्र के युवाओं के लिए महत्वपूर्ण पहल है। स्टेडियम के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को खेल के लिए बेहतर मैदान और अनुकूल माहौल मिलेगा। खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलने से क्षेत्र के युवाओं को नई दिशा मिलेगी। इस मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण एवं खेलप्रेमी उपस्थित रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़चक्रधरपुरChakradharpur News: टेन्ड्राउली में शहीद देवेंद्र माझी की प्रतिमा का अनावरण