डुमेरता स्टेशन के प्लेटफार्म पर मिला व्यक्ति का शव
चक्रधरपुर के डुमेरता रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-2 पर गुरुवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। मृतक की उम्र लगभग 45 से 50 वर्ष है और उसकी पहचान नहीं हो सकी है। प्रारंभिक जांच में गर्मी और लू लगने से मौत का संदेह जताया गया है। शव को राउरकेला सरकारी अस्पताल के शवगृह में रखा गया है।

चक्रधरपुर। रेलनगरी बंडामुंडा-बिमलगढ़ रेलखंड के डुमेरता रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-2 पर गुरुवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। शव प्लेटफार्म पर पड़ा हुआ पाया गया। मृतक की उम्र लगभग 45 से 50 वर्ष के बीच है। शव की पहचान नहीं हो सकी है। प्रारंभिक जांच में आशंका जतायी जा रही है कि भीषण गर्मी और लू लगने के कारण उसकी मौत हुई होगी। घटना की जानकारी मिलते ही डुमेरता स्टेशन के स्टेशन मैनेजर ने इसकी सूचना मेमो के माध्यम से बंडामुंडा जीआरपी को दी। बंडामुंडा जीआरपी इंचार्ज बुद्धदेव नायक, एएसआई सुशांत कुमार बेहेरा समेत दलबल मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर सुरक्षित रूप से राउरकेला सरकारी अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


