सरदार बल्लभ भाई पटेल की 150वी जयंती पर यूनिटी मार्च का हुआ आयोजन
चक्रधरपुर में राजा अर्जुन सिंह पार्क में सरदार बल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर यूनिटी मार्च का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य सभा सांसद आदित्य साहू मुख्य अतिथि रहे। समारोह में वीर राजा अर्जुन सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन किया गया। कई भाजपाई नेता और छात्र-छात्राएँ इस कार्यक्रम में शामिल हुए।
चक्रधरपुर।चक्रधरपुर राजा अर्जुन सिंह पार्क के मंगलवार को सरदार बल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर यूनिटी मार्च का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्य सभा संसद आदित्य साहू मुख्य रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान सबसे पहले वीर राजा अर्जुन सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उसके बाद दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर सभी अतिथियों को गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान सभी अतिथियों के साथ छात्र छात्राओं द्वारा रैली निकाली गई। मौके पर पूर्व विधायक बड़कुवार गगराई, शशिभूषण सामद, गुरुचरण नायक, जवाहरलाल बानरा, जिलाअध्यक्ष संजू पाण्डेय, पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश पूरी, संजय महतो, मालती गिलुवा, सुरेश साव, संजय पासवान समेत काफी संख्या में भाजपाई मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


