Hindi NewsJharkhand NewsChakradharpur NewsUnfinished Roads in Chakradharpur BJP Leader Demands Action from Jharkhand Government
अधूरे सड़क को पूर्ण कराने को सौंपा मांगपत्र

अधूरे सड़क को पूर्ण कराने को सौंपा मांगपत्र

संक्षेप: चक्रधरपुर में ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा निर्मित कई सड़कें पांच से सात साल बीत जाने के बाद भी अधूरी हैं। भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष पवन शंकर पांडेय ने सरकार से इन अधूरे सड़कों को पूर्ण करने की मांग की है। उन्होंने विभागीय मंत्री को पत्र लिखकर जांच की भी मांग की है।

Thu, 13 Nov 2025 01:50 AMNewswrap हिन्दुस्तान, चक्रधरपुर
share Share
Follow Us on

चक्रधरपुर। चक्रधरपुर प्रमंडल ग्रामीण कार्य विभाग (आरईओ) द्वारा निर्मित कई सड़कें पांच से सात साल बीत जाने के बाद भी पूर्ण नहीं हुई है। भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष पवन शंकर पांडेय ने झारखंड सरकार के विभागीय मंत्री और वरीय अधिकारियों को एक मांगपत्र सौंप कर इस पर ध्यान आकर्षित किया है और अधूरे सड़क को पूर्ण कराने की मांग की है। पवन शंकर पांडेय द्वारा विभागीय मंत्री को लिखे पत्र में कहा कि निश्चिंतापुर चौक से राजगांव होते हुए शशि कला तक लगभग 2.81 किलोमीटर सड़क के निर्माण में 7 वर्ष लगे चुके हैं, फिर भी पूर्ण नहीं हो पाया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इसी प्रकार आनंदपुर प्रखंड के राज आनंदपुर प्लस टू उच्च विद्यालय से रूधिकोचा प्राथमिक विद्यालय तक लगभग 3.5 किलोमीटर का एक करोड़ 89 लाख की लागत से सुंदरीकरण किया जाना है वह भी कार्य अब तक पूर्ण नहीं हुआ है,जबकि 2 वर्ष बीत चुके हैं और कार्य वर्तमान में बंद है। इसी प्रकार छोटानागरा से उसरिया पाथऔर पुल का निर्माण 5 वर्ष पूर्व निविदा निकला गया था जो आज तक संपन्न नहीं हुआ है। कार्य कब का पूर्ण हो जाना चाहिए था परंतु अब तक नहीं हो पाए हैं, उन्होंने कहा कि ऐसे कई पथ और भी है, जो पांच से सात साल पहले शुरु हुआ था, लेकिन अबतक पूर्ण नहीं हुआ है। उन्होंने सभी मामलों की विभागीय जांच कराने की मांग की है, साथ ही अधूरे कार्यो को पूर्ण कराने की मांग की है।