ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड चक्रधरपुरअलग-अलग दुर्घटना में दो घायल, एक रेफर

अलग-अलग दुर्घटना में दो घायल, एक रेफर

अलग-अलग दुर्घटना में दो लोग घायल हो गए। शनिवार को बंदगांव प्रखंड के टेबो गांव निवासी सामू बोदरा अपने बगान में अमरुद के पेड़ पर चढ़कर अमरुद तोड़ रहा...

अलग-अलग दुर्घटना में दो घायल, एक रेफर
हिन्दुस्तान टीम,चक्रधरपुरSun, 26 Aug 2018 05:00 PM
ऐप पर पढ़ें

अलग-अलग दुर्घटना में दो लोग घायल हो गए। शनिवार को बंदगांव प्रखंड के टेबो गांव निवासी सामू बोदरा अपने बगान में अमरुद के पेड़ पर चढ़कर अमरुद तोड़ रहा था। इसी दौरान अमरुद पेड़ की डाली टूट गई। नीचे गिरने पर पत्थर से उसके सर में गंभीर चोट आई। घायल अवस्था में उसके परिजनों ने उसे चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल लाए। जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया। चिकित्सकों ने बताया कि पत्थर में लगने से उसके सर का हड्डी टूट गया है। इसके बाद उसे बेहतर उपचार के लिए सदर अस्पताल चाईबासा रेफर कर दिया गया। वहीं, दूसरी घटना चक्रधरपुर प्रखंड कार्यालय के समीप हुई। चक्रधरपुर दंदासाई निवासी रामा रवानी साइकिल से आसनतलिया की तरफ से अपने घर जा रहा था। इसी दौरान एक बाइक से हल्का धक्का लग गया। जिस कारण वह मौके पर गिरकर घायल हो गया। उसके सर में चोट आई। इसके बाद स्थानीय लोगों ने उसे उठाकर तुरंत अस्पताल ले गए। जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया। घायल को उठाने के दौरान चक्रधरपुर निवासी सदानंद होता का पर्स गिर गया। उन्होंने लोगों से अपील की कि जिन किसी को पर्स मिली हो उन्हें वापस कर दें।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें