Hindi NewsJharkhand NewsChakradharpur NewsTwo Arrested in Vikram Hembram Murder Case in West Singhbhum Police Seize Murder Weapon
ग्रामीण मुंडा विक्रम हेम्ब्रम हत्याकांड में शामिल दो आरोपी गिरफ्तार

ग्रामीण मुंडा विक्रम हेम्ब्रम हत्याकांड में शामिल दो आरोपी गिरफ्तार

संक्षेप: पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोकलो थाना क्षेत्र के कामेगढ़ा गांव में मुंडा विक्रम हेम्ब्रम की हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हत्याकांड में इस्तेमाल हुए लोहे के औजार को भी जब्त...

Wed, 3 Sep 2025 05:53 AMNewswrap हिन्दुस्तान, चक्रधरपुर
share Share
Follow Us on

चक्रधरपुर, संवाददाता पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोकलो थाना क्षेत्र के कामेगढ़ा गांव के ग्रामीण मुंडा विक्रम हेम्ब्रम हत्याकांड में मंगलवार को पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने हत्याकांड में इस्तेमाल होने वाले लोहे की बैठी (कात्तु) भी जब्त किया है। एएसपी सह पोड़ाहाट एसडीपीओ शिवम प्रकाश ने दी है। एएसपी ने कहा कि 27 जनवरी 2025 को झरझरा बाजार से लौटने के दौरान ग्रामीण मुंडा विक्रम हेम्ब्रम की अज्ञात अपराधियों द्वारा तेजधार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी गई थी। इस संबंध में टोकलो थाना में 28 जनवरी को एक मामला दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही थी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इसी दौरान सोमवार को वरीय पदाधिकारियों को गुप्त सूत्रों से सूचना मिली कि हत्याकांड में संलिप्त आरोपी झरझरा -कामेगढ़ा क्षेत्र में भ्रमण कर रहे है। इसके बाद टोकलो थाना प्रभारी परमेश्वर उरांव की अगुआई में एक टीम का गठन किया गया और झरझरा और कामेगढ़ा एरिया में छापामारी कर लाण्डु हेम्ब्रम और सीताराम हेम्ब्रम को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों के पास से पुलिस ने लोहे का धारदार औजार भी बरामद कर लिया। एएसपी ने कहा कि गिरफ्तार आरोपी लाण्डु हेम्ब्रम(41) पिता तुरी हेम्ब्रम टोकलो थाना क्षेत्र के कामेगढ़ा गांव के बुरुसाई टोला का रहने वाला है। वहीं सीताराम हेम्ब्रम (28) पिता भोरता हेम्ब्रम टोकलो थाना क्षेत्र के ही कामेगढ़ा गांव के हातुपी टोला का रहने वाला है। एसपी ने कहा कि आपसी विवाद के कारण यह हत्याकांड हुई थी। वहीं इस छापामारी अभिायन में टोकलो थाना प्रभारी परमेश्वर उरांव के आलावा पुलिस अवर निरीक्षक अरुण कुमार और अशोक कुमार राय के आलावा सहायक अवर निरीक्षक संजीव कुमार और महेश कुजूर सहित सैट 58 और सैप 2 के सशस्त्र जवान शामिल थे।