उग्रवादी संगठन पीएलएफआई के नाम पर लेवी मांगने में दो गिरफ्तार
उग्रवादी संगठन पीएलएफआई के नाम पर लेवी मांगने के आरोप में दो युवकों को...

उग्रवादी संगठन पीएलएफआई के नाम पर लेवी मांगने के आरोप में दो युवकों को रघुनाथपाली पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने गिरफ्तार युवक के पास से एक देसी पिस्तौल और दो कारतूस जब्त किये हैं। जानकारी के मुताबिक कलुंगा क्षेत्र का चेतन उर्फ शिवदत्ता जयपुरिया और बीरमित्रापुर के वनमुंडा दफैई का सुशील समर पीएलएफआई के नाम पर कंपनी मालिक से दस लाख रुपये लेवी की मांग की थी। इसके बाद मालिक ने रघुनाथपाली थाना को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने लेवी मांगने वालों को गिरफ्तार करने की योजना बनायी। योजना के मुताबिक गुरुवार को जब दोनों युवक लेवी की राशि लेने आये तो पुलिस ने दोनों को दबोच लिया। पुलिस के हत्थे चढ़ा एक युवक ट्रांसपोर्ट में काम करता है और दूसरा कंपनी में काम करता था। दोनों ने एक पिस्तौल और दो कारतूस खरीद कर पीएलएफआई के नाम पर लोगों को धमकी देकर वसूली शुरू कर दी। पुलिस दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


