ट्रक में मिला चालक का शव, जांच में जुटी पुलिस

Dec 04, 2025 04:25 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चक्रधरपुर
share

चक्रधरपुर में एनएच 75 ई चेकनाका के पास एक ट्रक में चालक का शव मिला। स्थानीय लोगों ने ट्रक के अंदर चालक को मुंह के बल गिरा हुआ देखा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जांच की और चालक की मौत की पुष्टि की। ट्रक मालिक को मामले की जानकारी दी गई।

ट्रक में मिला चालक का शव, जांच में जुटी पुलिस

चक्रधरपुर।चक्रधरपुर एनएच 75 ई चेकनाका के समीप खड़े ट्रक में चालक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। गुरुवार की दोपहर तीन बजे स्थानीय लोगों ने देखा कि ट्रक का चालक ट्रक के अंदर मुंह के बल गिरा हुआ हैं। जिसके बाद लोगों को शक को हुआ कि व्यक्ति की मौत हो गई हैं। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने चक्रधरपुर पुलिस को मामले की जानकारी दी। जिसके बाद चक्रधरपुर पुलिस पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल किया तो पाया कि ट्रक का चालक की मौत हो गई हैं। जिसके बाद पुलिस ने ट्रक में लिखा हुआ मोबाइल नम्बर से ट्रक मालिक को फोन कर मामले की जानकारी दिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।