ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड चक्रधरपुरशहीद बाचो हेम्बम को दी गई श्रद्धांजलि

शहीद बाचो हेम्बम को दी गई श्रद्धांजलि

बंदगांव प्रखंड के लुम्बई मोड़ स्थित शहीद बाचो हेम्ब्रम के स्मारक स्थल पर शहादत दिवस मनाया गया। जहां झामुमो नेताओं के अलावा परिजन एवं ग्रामीणों ने...

शहीद बाचो हेम्बम को दी गई श्रद्धांजलि
हिन्दुस्तान टीम,चक्रधरपुरWed, 22 Mar 2023 01:40 AM
ऐप पर पढ़ें

बंदगांव, संवाददाता। बंदगांव प्रखंड के लुम्बई मोड़ स्थित शहीद बाचो हेम्ब्रम के स्मारक स्थल पर शहादत दिवस मनाया गया। जहां झामुमो नेताओं के अलावा परिजन एवं ग्रामीणों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया। झामुमो नेताओं ने लुम्बई मोड़ एवं उनके पैतृक गांव मतलोयाम में श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर दो मिनट का मौन धारण का उनकी आत्म की शांति की प्रार्थना की गई। स्मारक स्थल पर आदिवासी रिती रिवाज से परिजनों एवं ग्रामीणों ने पूजा अर्चना कर माल्यार्पण किया।

मौके पर झामुमो नेता सह बीस सूत्री सदस्य प्रेम मुंडरी ने कहा कि बाचो हेम्ब्रम की कुर्बानी व्यर्थ नहीं जाएगी। उनके अधूरे सपनों को पूरा करने के लिए झामुमो प्रयासरत है। वहीं झामुमो नेताओं ने विधायक सुखराम उरांव से मांग किया कि शहीद बाचो हेम्ब्रम के परिवार के एक सदस्य को अनुकंपा पर नौकरी दिलायी जाए। इस मौके पर शहीद बाचो हेम्ब्रम के पुत्र लखन हेम्ब्रम, प्रेम मूंडरी, आलोक मुंडू, विवेक सिंह विक्की, जोसेफिन हमसय, जजा मुंडरी लादू हस्सा, रोबिन हपदगड़ा औऱ ग्रमीण मौजूद थे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें